vinay dabang3
Salman khan production's Dabang 3 will release in december

सलमान खान की फिल्म का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी सभी फिल्मों को लोग सिर्फ सलमान को ही देखने जाते हैं। सलमान की दबंग 3 का भी लोगों को इंतजार है। फिल्म भी दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिये बेकरार है। यह माना जा रहा है कि दबंग 3 दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
दबंग 3 में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर लीड रोल में नजर आयेंगी। सलमान इस फिल्म की रिलीज में पूरी तैयारी से जुटे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि भाई की यह फिल्म दिसंबर में रिलीज हो जायेगी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। यह जानकारी आदर्श के ट्वीट से मिली है। उनके पोस्ट में यह लिखा है कि चुलबुल पाण्डे 20 दिसंबर को आ रहे हैं। दबंग 3 हिन्दी तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। वांटेड के बाद एक ​बार फिर प्रभुदेवा और सलमान साथ फिल्म कर रहे हैं।
दबंग 3 से जुड़ी सलमान और सोनाक्षी कई फोटो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं। इस फिल्म को प्रभुदेवा ने डाइरेक्ट किया है। ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अरबाज खान, सुदीप और माही गिल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here