kabir singh sona
Singer Sona Mahapatra targeted Actor Shahid kapoor and national womens commision on Film kabir singh

नयी दिल्ली। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह पर एक फेमस गायिका ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि फिल्म में महिलाओं के किरदार को दबाते हुए पुरुष प्रधान समाज को बढ़ावा दिया गया है। यह अफसोस की बात है कि राष्ट्रीय महिला आयोग को भी यह फिल्म काफी पसंद आयी है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की तारीफ में एक टिवीट भी किया था। विवाद होने पर उसे डिलीट कर दिया गया। महिला आयोग की अध्यक्ष होने के कारण आपकी जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इतना ही नहीं गायिका ने शाहिद कपूर को भी निशाने पर रखते हुए तंज कसा है।
फ्राईडे को रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह को लोग काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में शाहिद कपूर की इन्टेंस ऐक्टिंग को लोग काफी एन्जाय कर रहे हैं। इस फिल्म ने अपने पहले दिन ही 20 करोड़ अधिक का ​बिजनेस​ किया है। खासतौर से युवावर्ग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन कबीर सिंह की सफलता और प्रशंसा फेमस गायिका सोना महापात्रा को बिल्कुल भी रास नहीं आयी है। उन्हें यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी है। टीवी ऐक्टर नकुल मेहता और महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कबीर सिंह फिल्म को सराहते हुए अपने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट डाला था। बाद में रेखा शर्मा ने मामला तूल पकड़ते देख अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था। सोना ने अपने ट्टिवर पर लिखा कि उन्हें फिल्म में शाहिद का पुरुष प्रधान रोल बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।
उन्होंने रेखा शर्मा से पूछा है कि फिल्म में आपने महिला विरोधी और पितृसत्तात्मक कहानी को नोटिस नहीं किया। आपने सिर्फ शाहिद की इन्टेंस ऐक्टिंग को ही नोटिस किया है। आपका यह नजरिया वाकई काफी परेशान करने वाला है। आप देश की महिला आयोग की अध्यक्ष हैं मैं तो हैरान हूं कि जब देश में महिलाओं की हालत की बात आती है तो हमें आपसे क्या उम्मीद करनी चाहिये।

महापात्रा ने अपनी पोस्ट में नकुल मेहता को निशाने पर रखते हुए कहा कि हम बेहद परेशान करने वाली गहरी और खतरनाक राजनीति को पीछे कैसे छोड़ सकते हैं। क्या अभिनेता को अपने रोल चुनने के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है? क्या हम सब यही बनते जा रहे है। महत्वकांक्षा के प्रति जीव? नकुल ने अपने ट्वीट में शाहिद कपूर की इन्टेंस ऐक्टिंग और कहानी की तारीफ की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here