friday movies
Next friday Jodi Jabariya and Mushkil are releasing in India.

चल रहे सप्ताह में बॉलिवुड और हॉलिवुड की फिल्मों का तड़का लगने जा रहा है जिसमें हुस्न के जलवे, इश्क की खुश्बू और रोमांच का तड़का लगने जा रहा है। इनमें हॉरर मूवी तक शामिल है। हर सप्ताह लोगों को शुक्रवार के आने वाली मूवी का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस सप्ताह भी कुछ ऐसी मूवी रिलीज हो रही हैं जिनका मजा भारतीय दर्शक उठायेंगे। सप्ताह का यह दिन नवोदित सितारों का भविष्य तय करता है। पिछले सप्ताह भी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना रिलीज हुई। इसके साथ ही हॉलिवुड की फिल्म फास्ट एण्ड फ्यूरियस—हॉब्स एण्ड शॉ भी रिलीज हुई थी।

इस सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्मों में जबरिया जोड़ी है जिसमें परिणी​ति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। यह फिल्म बिहार के पकड़वा शादी की थीम पर बनी है। ऐसे विवाह में लड़की वाले दूल्हे को बंदूक के बल पर उठा कर ले जाते हैं और वहां अपनी लड़की के साथ विवाह करा दिया जाता है। जबरिया जोड़ी के निर्देशक प्रशांत सिंह ​हैं। परी और सिद्धाथ पहले भी हंसी तो फंसी मूवी के काम कर चुके है।

इसी सप्ताह प्रणाम मूवी भी रिलीज होने जा रही है। राजीव खंडेलवाल स्टारर फिल्म प्रणाम का निर्देशन संजीव जायसवाल ने किया है। इसका ट्रेलर कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ था जिसकी काफी तारीफ हुई थी। इसमें राजीव के अलावा, इसमें विक्रम गोखले, अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह, अनिरुद्धा दवे और एस एम जहीर कलाकार भी नजर आएंगे।

इसी शुक्रवार को मुश्किल मूवी भी दर्शकों के सामने आ रही है यदि आप को हॉरर फिल्में देखना पसंद है तो यह फिल्म आपका मनोरंजन कर सकती है। अगर आपको भी हॉरर फिल्में पसंद है, तो इस हफ्ते राजीव एस रूइया की फिल्म मुश्किल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें कुणाल रॉय कपूर, अर्चना शास्त्री, नाजिया हुसैन और पूजा बिष्ठ लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई जाएगी जो मुंबई से ग्रीस छुट्टियां मनाना जाती है और फिर ऐसी मुश्किलें आती हैं, जो उसकी लाइफ में भूचाल ला देती है।

चिकन करी लॉ
शेखर सिरीन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आशुतोष राणा, अमन वर्मा, जाकिर हुसैन, नटालिया जानोजेक, निवेदिता भट्टाचार्य और मुकेश हरिवाला मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में एक ऐसे आर्टिस्ट की कहानी दिखाई गई है, जो इंडियन एंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने इंडिया आती है और रेप का शिकार हो जाती है। इसके बाद उस पर और उसकी फैमिली किन चीजों से गुजरना पड़ता है फिल्म में आपको देखने मिलेगा।

डोरा एंड द लॉस्ट सिटी ऑफ गोल्ड
अगर आप भी अपने बच्चों के साथ इस वीकेंड कोई मूवी देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये फिल्म आपके लिए ही है। इस फिल्म का निर्देशन जेम्स बोबिन ने किया है। इसमें आपको जंगल के बेहतरीन नजारों के बीच कई एडवेंचर्स देखने मिलेंगे, जो आपका फुल एंटरटेंन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here