नयी दिल्ली। ईद के मुबारक मौके पर सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत का प्रदर्शन 4000 स्क्रीन पर हुआ। चारो तरफ भारत की चर्चा हो रही है। खास तौर से सलमान खान के बेहतरीन काम की। दर्शकों की मानें तो यह फिल्म सलमान खान के जीवन की सबसे अच्छी फिल्म है जिसमे उन्होंने अब तक का सबसे बढ़िया काम किया है। यह फिल्म पूरी तरह से दर्शकों की कसौटी पर खरी उतर ही है। लोगों को इसकी कहानी, गाने और संगीत सभी पसंद आ रहे हैं। सलमान खान पिछले एक दशक से अपनी फिल्में ईद पर रिलीज करते हैं। उनमें सुलतान, बजरंगी भाईजान, किक, रेडी, वांटेड जैसी फिल्में अपने दर्शकों को दी है और दर्शकों ने भी अपने सलमान को भरपूर प्यार और प्रशंसा दी है। फिल्म के पहले दिन ही दर्शकोंन ने भारत को भरपूर ईदी दी है। भारत फिल्म के डादरेक्टर अली अब्बास जफर हैं जो पहले भी सलमान के साथ कई फिल्में कर चुके हैं।
भारत फिल्म में सलमान खान ने एक युवा से लेकर 72 साल के बढ़े का रिदार किया है। उनके अपोजिट कैटरीना कैफ हैं। उनके किरदार को भी दर्शक काफी सराह रहे है। आज सुबह से ही भारी संख्या में दर्शक सिनेमा हालों पर अपने पसंदीदा हीरो की फिल्म देखने को जुट गये थे। एक दर्शक ने अपने ट्विटर पर लिखा कि इस फिल्म की यूएसपी इमोशनल प्लाट और इसकी कहानी है। यह एक परफैक्ट इमोशनल फिल्म है जिसमें एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज भी है। इस फिल्म की आत्मा सलमान खान है जिन्होंने अपनी भूमिका को पूरी इमानदारी के साथ निभाया है। इस फिल्म में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी हैं उन्होंने भी अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है। सुनील ग्रोवर के काम को भी दर्शकों ने काफी सराहा है।