नयी दिल्ली। फिल्मों की रिलीज को लेकर अक्सर बड़े फिल्मी सितारों की साख दांव पर लग जाती है। ऐसा ही कुछ लाल सिंह चड्ढा और बच्चन पाण्डे फिल्म की रिलीज को लेकर बॉलिवुड के दो बड़े स्टार अक्षय कुमार और आमिर खान की साख दांव पर लगने की खबरें चर्चा में है। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और बच्चन पाण्डे में अक्षय कुमार केन्द्रीय भूमिका निभा रहे है। इन दोनों की रिलीज डेट आमने सामने ही है। ये दोनों ही फिल्में 2020 की क्रिसमस पर रिलीज होने की संभावना है। दर्शकों को इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज का इंतजार है। ये दोनों ही फिल्में बड़े बजट की हैं।
बच्चन पाण्डे साउथ की फिल्म वीरम का रीमेक है। इसमें अक्षय लीड रोल कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा हॉलिवुड की सुपरहिट मूवी फारेस्ट गम्प है जिसमे आमिर खान लीड रोल कर रहे हैं। इस 2020 के क्रिसमस पर दो बड़े बजट की रीमेक फिल्मों का रिलीज होना है। इस मामले को लेकर अक्षय कुमार का रियेक्शन भी आ गया है। उन्होंने कहा कि साल में 52 शुक्रवार और खास दिन होते हैं। हर साल बॉलिवुड में लगभग 200 हिन्दी फिल्में बनाते है। जबकि हॉलिवुड की 40 फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ फिल्में साउथ और रीजनल फिल्में भी रिलीज होती हैं। यदि दो बड़े बजट की फिल्में एक डेट पर रिलीज होती हैं तो परेशान होने की क्रूा जरूरत है। यह तो खुश होने की बात है।