नयी दिल्ली। दो नवंबर शनिवार को तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच जमकर मारपीट हुई। तब से गुस्साये वकील रोज ही उग्र प्रदर्शन व पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन लोगों के आसपास जो भी नजर आया उनके गुस्से का शिकार बन रहा है। यहां तक मीडिया कर्मियों को भी हिंसा का शिकार बनाया गया। ऐसे हालात में दिल्ली पुलिस मुख्यालय से पेशी पर ले जाये जाने वाले कैदियों पर रोक लगा दी गयी है। पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों से कहा कि हमें न्याय चाहिये। हमें जान की सलामती चाहिये। दूसरी ओर बार कोंसिल ने वकीलों से काम पर लाटने की अपील की है।
मौके पर पहुंच पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने कहा ने धैर्य रखते हुए हमें अनुशासन बनाये रखना है। सरकार और जनता को हमसे क्या उम्मीदें हैं। हमारे लिये परीक्षा, अपेक्षा और प्रतीक्षा की घड़ी है। आप सभी अपनी अपनी ड्यूटी पर वापस जायें। इस मामल की न्यायिक जांच चल रही है। हालात में सुधार हो रहा है।