नयी दिल्ली। जैसे जैसे चुनाव की तारीख करीब आती जा रही है वैसे वैसे
राजनीतिक दलों में आया राम गया राम शुरू हो गया है। ऐसे में सभी
पार्टियों के नाराज नेता अपने राजनीति भविष्य को तलाशने में जुट गये है।
कुछ दिनों पहले कांग्रेस के पांच बार के विधायक और दिल्ली के डिप्टी
स्पीकर ने पार्टी को छोड़ते हुए आम आदमी पार्टी की शरण ले ली। वहीं यह भी खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी के विधायक आदर्श शास्त्री भी पार्टी बदलने की तैयारी कर रहे है। 2015 में शास्त्री आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और एमएलए भी बने थे। इस बार पार्टी ने उन्हें रिपीट नहीं किया है। उनकी जगह पूर्व कांग्रेस सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्र को टिकट दिया गया है। इस बात से आदर्श शास्त्री काफी नाराज है।
यह भी सुनने में आ रहा है कि आदर्श शास्त्री कांग्रेस को ज्वाइन कर सकते
है। वैसे भी उनके दादा लाल बहादुर शास्त्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और
देश के प्रधानमंत्री रह चुके है। वैसे आदर्श शास्त्री के पास आम आदमी
पार्टी छोड़ने का कारण हो गया है। कांग्रेस भी ऐसे मौके की तलाश में है
कि किसी तरह आम आदमी पार्टी को कमजोर किया जाये।








