modi cabinet 2
Indian economy and social codition is worst in history.

नेहरू जी और कांग्रेस की कापियां तो बहुत जांच ली गयी मान लिया कि कांग्रेस ने 1947 से 2014 तक कुछ भी नही किया हालाँकि इस काल खण्ड में जनता पार्टी की मोरारजी देसाई नीत सरकार, श्री लाल बहादुर शास्त्री की सरकार, अटल जी की सरकार, पी वी नरसिम्हा राव की सरकारो के कार्यकाल अलग कर दिए जाएं तो बड़ी हद 45-50 वर्षो का काल खंड बचता है उसको भी यह कहना कि कुछ नही हुआ या देश का सर्वनाश कर दिया गया केवल कृतघ्नता ही होगी।……. लेकिन श्री श्री अखंड ,अविनाशी, आदि अंत से रहित जगत नियंता पूरे जगत को अपनी महिमा से सिंचित करने वाले सर्वव्यापी भगवान जिनकी कृपा मात्र से प्राणी भव बंधन से मुक्त हो जाता है। ऐसे जगत के पालक श्री नरेंद्र दास दामोदर दास मोदी का अवतरण 2014 में भारत की धरती पर होता है जिनके स्पर्श मात्र से यह धरा पवन पावन हो गयी। शीतल मंद सुगंध 49 तरह की मारुत धरा धाम पर प्रवाहित होने लगी, पृकृति उल्लसित हो उठी देवता पुष्प वर्षा करते हुए स्तुति करने लगे, ऐसे प्रभु की बात मान भी ले तो 25 जून 2014 को आधार बनाते हुए हे प्रभु केवल इतना बताइये कि उपरोक्त तिथि को डॉलर कितने का था और आज 25 जून 2020 को कितने का है? अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम तब कितना था और आज कितना है? तब भारत मे बिकने वाले तेल का क्या भाव था और आज? विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति उस समय और आज? बेरोजगारी की स्थिति तब और अब? इन सबसे ऊपर उस दिन की सेटेलाईट इमेज जो भारत की तमाम सीमाओं की स्थिति दिखाती हैं उनके सापेक्ष आज की स्थिति का वर्णन करती सेटेलाइट इमेज देश की जनता के सामने रख दीजिए प्रभु। ताकि यह मूर्ख जनता यह जान सके कि परम अविनाशी प्रभु के उद्भव काल मे यह देश अपने परम वैभव को प्राप्त हो चुका है। देश की सीमाओं में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है और कैसी भी कोई समस्या अब सेष नही है। दैहिक दैविक भौतिक तापा,राम राज नही काहूनि व्यापा। जैसी स्थिति प्राप्त हो चुकी है।16 कलाओं से परिपूर्ण भगवान श्री मोदी जी की जय हो।।
अरविंद अग्रवाल की फेसबुक वॉल से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here