Home Bollywood Why BJP MP’s are returning election tickets- बीजेपी में टिकट वापसी का दौर क्यों

Why BJP MP’s are returning election tickets- बीजेपी में टिकट वापसी का दौर क्यों

0
Why BJP MP’s are returning election tickets- बीजेपी में टिकट वापसी का दौर क्यों

#General Elections 2024# Bhojpuri Singer Pawan Singh# Wes Bengal Politics# Mosi, Shah& JP nadda# Delhi Political Updates# Ex Cabinate minster# Delhi BJP candidates#

दो दिन पहले ही भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में 195 नामों जारी का नाम ऐलान किया था। लेकिन उसी दिन से ही उम्मीदवारों ने टिकट वापस करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति से संन्यास लेन का ऐलान कर दिया। वैसे भी इस बार पार्टी उन्हें टिकट देने का मन बना लिया था। शायद यही वजह रही कि उन्होंने पहले ​ही किनारा कर लिया था। वैसे भी भाजपा ने दिल्ली के अपने छह सासंदों का टिकट काट दिया है।

पांच नये उम्मीदवारों का नाम भी ऐलान कर दिया है। केवल मनोज तिवारी ही एकमात्र सांसद हैं जिन्हें पार्टी ने फिर से तीसरी बार टिकट दिया है। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने भी पहले से ही साफ कर दिया कि वो अपने प्रोफेशनल फील्ड में ही सक्रिय रहना चाहते हैं वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा चाहते हैं। वैसे भी पार्टी इस बार टिकट काटने का मन बना चुकी थी।
पवन सिंह और सांसद उपेंद्र सिंह रावत नहीं लड़ पायेंगे
भोजपुरी गायक पवन और बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत को भाजपा ने टिकट दिया था। लेकिन अब दोनों ही उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर रोक लग गयी है। दोनों ने ही आभार जताते हुए चुनाव न लड़ने की बात पार्टी को बता दी है। पवन सिंह भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह काफी लोकप्रिय हैं। भाजपा ने लोकप्रियता को भुनाने के लिये आसनसोल से टिकट दिया था। लेकिन उनके सांसद बनने की राह में उनके भोजपुरी गीत ही आड़े आ गये हैं। जैसे कि भोजपुरी गानों में अश्लीलता होने का आरोप था। पं बंगाल पवन सिंह को लेकर काफी विरोध जताया था। पवन के एक गीत बंगालिन सौतनिया में बंगाली अस्मिता को ठेस पहुंचाने का काम किया है। इस बात से भाजपा को भी काफी चिंता हो गयी थी। उन्हें लगा कि पहले ही प बंगाल में भाजपा का वजूद कमजोर है वहीं पवन सिंह को लेकर टीएमसी काफी उग्र है। भाजपा के टिकट पर मनोज तिवारी, रविकिशन और निरहुआ पहले ही सांसद बन चुके हैं। उन सभी को फिर से टिकट दिया गया है। लेकिन पवन सिंह को वो चाह कर भी लोकसभा पहुंचाने में सफल नहीं हो सके है। वैसे अश्लील गाना गाने में सभी भोजपुरी गायक आगे रहते है। गोरखपुर के सांसद रविकिशन का गाना तोेहरा लहंगा उठाइ देब रिमोट से काफी चर्चा में रहा था। भोजपुरी गाने अश्लीलता से सराबोर रहते हैं। ऐसे में इन गानों को बिहार और पूर्वांचल में काफी सुना जाता है। लेकिन अन्य प्रदेशों में इन गानों को काफी अश्लील माना जाता है। वन सिंह ने राजनीति में जाने मन पांच साल पहले ही बना लिया था। रवि किशन के साथ पवन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली थी। भोजपुरी गाने के साथ वो भजन भी गाने लगा था। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिये उसने राम आ गये भजन भी गाया था। तभी से भाजपा ने तय कर लिया कि उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाया जा सकता है। लेकिन उनके अश्लील गानों ने उनके सांसद बनने की राह में रोड़े अटका दिये हैं।
उपेंद्र सिंह रावत ने भी चुनाव लड़ने से मना किया
बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत को पार्टी ने फिर से टिकट दिया है। टिकट मिलने पर रावत ने काफी जश्न मनाया था। आसपास के मंदिरों में अपने समर्थकों समेत दर्शन कर रहे थे। लेकिन इसी बीच उनका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया है। इस वजह से उनके राजीतिक छवि पर दाग लग रहा है। इस पर सांसद रावत ने पार्टी से लिखित दे कर चुनाव न लड़ने का फैसला सुना दिया है। लेकिन दूसरी तरफ वो इस वीडियो को विरोधियों की साजिश बता रहे हैं। वो कह रहे हैं कि ये वीडियो एआई तकनीकी से बनाया गया है किसी वीडियो में किसी और आदमी के चेहरे पर उनका फेस लगा दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि आज के समय में किसी वीडियो की जांच होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है दूसरी बात यह है कि एक सत्ताधारी दल के लिये वीडियो की सत्यता परखने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here