aam admi party
Ex Gen. secy Rajendra Singh joined Aam Admi Party at Delhi

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान ऐलान किया कि जनता दल यू के पूर्व महासचिव राजेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन ​किया है। उनके साथ उनके समर्थकों ने पार्टी को ज्वाइन किया है। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कामों को देखते हुए बहुत से राजनेता प्रभावित हो रहे है। उन्हीं में राजेंद्र सिंह  हैं जो जनता दल यू के पूर्व महासचिव रहे है।

 संजय सिंह ने आगे बताया कि आप आपन पूर्वांचल के नाम से एक अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पूर्वाचल के रहने वालों से पार्टी के कार्यकर्ता बातचीत कर रहे है। भारी संख्या में पूर्वांचल के लोग बहुत सी विधानसभाओं में रह रहे है। हमें इन लोगों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जहां एक तरफ हमारे पार्टी के कार्यकता पूर्वांचल के लोगों तक पहुंच रहे है वहीं दूसरी ओर भाजपा शासित प्रदेश असम, गुजरात ओर महाराष्ट्र में इन लोगों को वहां से भगाने के लिये परेशान कर रही है। हमारी पार्टी के 13 विधायक पूर्वांचल से आते है जो पूर्वांचलियों की हर सुख सुविधा का ध्यान रखने के लिये सदैव तैयार रहते है। दिल्ली के संयोजक व केबिनेट मंत्री भी पूर्वांचल के हैं।

जदयू के पूर्व महसचिव राजेंद्र सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली के विकास के लिये काम कर रहे है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। जिसकी वजह से आज सरकारी स्कूलों की दिशा और दशा दोनों में भारी सुधार आया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दिल्ली सरकार ने काफी सुधार किया है। भाजपा के पास जनता के बीच में जाने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। इस लिये वो लोगों को का बरगलाने का प्रयास कर रहे है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here