#Srilanka govt.# Rejection of Adani Power Project# Adani group#PM Modi & Adani Group# Adani group Vs Srilanka Govt.#

श्रीलंका सरकार ने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के साथ हुए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) को रद्द कर दिया है। यह कदम अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अडानी समूह पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उठाया गया। मई 2024 में, श्रीलंका की तत्कालीन सरकार ने 484 मेगावाट के पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए $442 मिलियन के निवेश की सहमति दी थी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य मन्नार और पूनरीन क्षेत्रों में पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना था।
इन कारणों से योजना को रोका गया
श्रीलंका के ऊर्जा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समझौते को रद्द कर दिया गया है, लेकिन परियोजना पूरी तरह से बंद नहीं हुई है। सरकार अब इस परियोजना की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन कर रही है। कई एक्टिविस्ट्स ने इस समझौते का विरोध किया था। उनका दावा था कि छोटे ऊर्जा प्रदाता अडानी समूह से काफी कम कीमत पर बिजली उपलब्ध कराने को तैयार थे।
अडानी समूह ने रद होने की खबर को नकारा
अडानी समूह ने परियोजना के रद्द होने की खबर को खारिज किया है। समूह के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “यह परियोजना रद्द नहीं हुई है। श्रीलंका सरकार टैरिफ की समीक्षा कर रही है, जो एक सामान्य प्रक्रिया है।” समूह ने यह भी कहा कि वे श्रीलंका में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में $1 बिलियन का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
परियोजना पर पहले से ही विवाद हो चुके हैं
यह पहली बार नहीं है जब यह परियोजना विवादों में आई है। 2022 में, बिना किसी निविदा प्रक्रिया के अडानी को यह परियोजना दिए जाने पर श्रीलंका में भारी विरोध हुआ था। हाल ही में, अमेरिकी अधिकारियों ने अडानी समूह पर ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स हासिल करने के लिए रिश्वत देने का आरोप लगाया था।
आभार भड़ास डाट कॉम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here