नई दिल्ली: कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं और साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सभी की नींद उड़ा दी है. दरअसल कोरोना वायरस के चलते जिनकी मौत हुई है उनके शव को एक गड्ढे में फेंक-फेंक कर दफनाने का वीडियो वायरल हुआ है. कर्नाटक के बल्लारी जिले के इस वीडियो को कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने भी शेयर किया है और इस अमानवीय तरीके पर सवाल उठाए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पीपीई किट पहने कुछ लोग नजर आ रहे हैं, जो एक गाड़ी में रखे कई शवों को एक गड्ढे में फेंक रहे हैं. सभी शव फेंकने के बाद इस गड्ढे को ढक दिया जाता है. मामला सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

वहीं कर्नाटका के मुख्यमंत्री ऑफिस के ट्विटर हैंडल से भी इस मामले पर ट्वीट किया गया. कर्नाटक के सीएम के ऑफिस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया,” बल्लारी जिले में कोरोना संक्रमित लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान कर्मचारियों का व्यवहार बहुत अमानवीय और बहुत दर्दनाक है. मैं कर्मचारियों से अनुरोध करता हूं, आइए महसूस करें कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है.”

जांच के आदेश दिए गए

बल्लारी के डिप्टी कमिश्नर एसएस नकुल ने इस संबंध में कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है. यह वीडियो इसी जिले है. गड्ढे में कोरोना वायरस की वजह से मरने वाले आठ मरीजों के शव फेंके गए थे. इस मामले की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here