Edited By Satyakam Abhishek | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

कांग्रेस नेता पंकज पूनिया (फाइल फोटो)

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता पंकज पूनिया के एक विवादित ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त आक्रोश है। ट्विटर पर #अरेस्ट_पंकज_पूनिया टॉप ट्रेंड कर रहा है। पूनिया ने यूपी में प्रवासियों और बस मुद्दे पर किया था आपत्तिजनक ट्वीट। पूनिया ने अपने ट्वीट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा था। हालांकि विरोध बढ़ने पर उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर लिया था।

हरियाणा के कांग्रेस नेता पंकज पूनिया ने यूपी में कांग्रेस के 1000 बसों पर चल रहे विवाद पर किया था ट्वीट। बाद में बवाल बढ़ता देख पूनिया ने अपने ट्वीट के लिए खेद जताया था। पूनिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के भी सदस्य हैं।

अब ट्विटर पर पूनिया के आपत्तिजनक ट्वीट के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। यूजर्स पूनिया की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लकी राघव नामक एक यूजर्स ने लिखा कि पूनिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा। रोहित सोंडिक नामक एक यूजर ने भी पूनिया के गिरफ्तारी की मांग की है।

NBT

मुकेश जैन नामक एक यूजर ने लिखा है कि पंकज पूनिया को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उसका ट्विटर अकाउंड को हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here