Updated : 12 May 2020 04:58 PM (IST)
कोरोना की मार के बीच रेलवे ने कुछ ट्रेनें शुरू की हैं। यात्री अपने राज्यों को जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे हैं। मुंबई से एक ऐसे ही यात्री की कहानी जिसकी जागरूकता खुद में एक मिसाल है। जो उदाहरण है कि हर चीज को लेकर प्रशासन से सवाल करने के बजाय खुद भी एहतियात बरतना जरूरी है। अपनी सुरक्षा के लिए यात्री ने पीपीई किट से लेकर तमाम ज़रूरी सामान अपने साथ में रखा है ।







