घरेलू उड़ानों के बाद जल्द शुरू हो सकती है दिल्ली मेट्रो की सेवा


Edited By Ankit Ojha | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन को दो महीने होने वाले हैं। लंबे समय से एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर सन्नाटा है। अब 25 मई से घरेलू उड़ानें एक बार फिर से शुरू होने वाली हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या दिल्ली मेट्रो भी चल जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 20 यात्रियों के साथ बस चलाने को अनुमति दे दी है। इसके साथ ही बाजार भी खोल दिए गए हैं। लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन और नेहरू पार्क को भी वॉकिंग और जॉगिंग के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खोल दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द दिल्ली मेट्रो भी दौड़ पड़ेगी।



पहले से ही चल रही हैं तैयारियां
दिल्ली मेट्रों में सोशल डिस्टैंसिंग को मेनटेन करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। एक सीट छोड़कर बैठने के लिए निशान लगाए जा रहे हैं। इस तरह की तस्वीर निकलकर सामने आई थी। लॉकडाउन 4 शुरू होने से पहले दिल्ली सरकार की तरफ से कहा गया था कि केंद्र के निर्देशों के मुताबिक ही ट्रांसपोर्ट को छूट दी जाएगी। अब केंद्र ने ज्यादातर फैसला राज्य की सरकारों पर छोड़ दिया है।

1 जून से शुरू होगी मेट्रो?

चौथे चरण का लॉकडाउन 31 मई को खत्म हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक 1 जून से मेट्रो चल सकती है। दिल्ली मेट्रो केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतरगत आती है। मंत्रालय विचार कर रहा है कि लॉकडाउन 4.0 खत्म होने के बाद दिल्ली मेट्रो की सेवा दोबारा शुरू कर दी जाए। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई थी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दे दी हैं कई रियायतें

दिल्ली में लॉकडाउन 4.0 का कलेवर पूरी तरह बदल गया है। यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट को खोलने की अनुमति दे दी गई है। रेस्तरां खोलने की भी अनुमति दे दी गई है हालांकि इन्हें केवल होम डिलिवरी ही करनी होगी। बसें, ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी कैब चल सकेंगे। ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, साइकल रिक्शा में केवल एक 1 पैसेंजर ही जा सकेगा। टैक्सी, कैब में केवल 2 पैसेंजर्स, ग्रामीण, फटफट, ईको फ्रेंडली सेवा में भी 2 पैसेंजर्स, मैक्सी कैब में 5 और आरटीवी में 11 पैसेंजर जा सकेंगे।वीइकल और इंडिविजुअल मूवमेंट की इजाजत होगी, कार में दो से ज्यादा नहीं जा सकेंगे और दोपहिया गाड़ी पर पीछे वाली सीट पर कोई नहीं जा सकेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here