Petrol Diesel Price Today: लगातार नौवें दिन सोमवार यानी 15 जून 2020 को भी पेट्रोल और डीजल दोनों के रेट में बढ़ोतरी की गई है। आज दिल्ली मे पेट्रोल 48 पैसे महंगा होकर 76.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल में प्रति लीटर 59 पैसे की वृद्धि की गई है। डीजल अब दिल्ली में 74.62 रुपये लीटर बिक रहा है। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 15 जून 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai)में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) |
डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 76.26 | 74.62 |
मुंबई | 83.17 | 73.21 |
चेन्नई | 79.96 | 72.69 |
कोलकाता | 78.1 | 70.33 |
बता दें कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश में ईंधन के दाम लगातार 82 दिन तक स्थिर बने रहे थे। देशभर में कीमतें बढ़ाई गई है और स्थानीय बिक्री कर या मूल्य संवर्धित कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं।
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
यह भी पढ़ें: अभी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से राहत की उम्मीद नहीं, जानें क्यों रोजाना बढ़ रहे है दाम
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट: आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।