Home Breaking News जम्मू और कश्मीर: पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

जम्मू और कश्मीर: पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

0
जम्मू और कश्मीर: पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

[ad_1]

पाकिस्तान (Pakistan) ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर संघर्ष विराम (Ceasefire Violation) का उल्लंघन कर गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया।

Edited By Sujeet Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सांकेतिक तस्वीरसांकेतिक तस्वीर
हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का किया उल्लंघन
  • जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में की गोलाबारी, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब
  • पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में छोटे और मध्यम हथियारों से गोलीबारी की

जम्मू

पाकिस्तान ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा (LOC) पर संघर्ष विराम (Ceasefire Violation) का उल्लंघन किया। जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी ने जबरदस्त गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया।

जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से आवासीय इलाकों में गुरुवार को भारी गोलीबारी किए जाने से कठुआ-सांबा क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई और एक दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से अकारण की गई गोलीबारी में अनेक ग्रामीण बाल-बाल बच गए और वह जैसे-तैसे जान बचाकर भागे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में छोटे और मध्यम हथियारों से गोलीबारी की।

बीएसएफ ने दिया पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब

अधिकारियों ने बताया कि एक दर्जन से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने कहा कि चांदवन गांव के लोगों में गोलीबारी से दहशत पैदा हो गई और उन्होंने सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अपने घरों को छोड़ना शुरू कर दिया। जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने एक सड़क के निर्माण में लगे लोगों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण काम में लगीं जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों को पाकिस्तान ने निशाना बनाया।

Web Title jammu and kashmir: one army jawan lost his life in ceasefire violation by pakistan in sunderbani sector of rajouri(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here