jai-shri-ram
Jharkhand min. CP singh trying forcely chant Jai shree ram to Muslim MLA Irfan Ansari

नयी दिल्ली। झारखंड सरकार में मंत्री ने कांग्रेस के मुस्लिम विधायक पर जय श्री राम बोलने पर बनाया। वाकया झारखंड विधानसभा के बाहर हुआ जब मंत्री और बीजेपी के अन्य विधायक जमा हुए थे। तभी वहां कांग्रस के विधायक इरफान अंसारी भी पहुंच गये। तभी मंत्री और उनकी पार्टी के विधायकों ने कांग्रेस विधायक को घेर लिया। तभी मंत्री ने इरफान अंसारी का हाथ पकड़ लिया। मंत्री ने इरफान से कहा कि वो भी हमारे साथ जयश्री राम का नारा लगाये। इस पर कांग्रेस विधायक ने कहा आप लोग श्रीराम का नाम लोगों को डराने में इस्तेमाल कर रहे हैं यह ठीक नहीं है। इस वक्त सरकार को किसानों की समस्याओं, रोजगार और पीने के पानी के साथ अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान का है। लेकिन आप जबरन हम लोगों से जयश्री राम के नारे लगवाने का प्रयास कर रहे है। तभी वहां किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया। अब वो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जयश्री राम का नारा लगाने की शुरुआत संसद भवन में शपथ लेने के वक्त शुरू हुई जब भाजपा के एक मंत्री और सांसद पद की शपथ लेने से पहले जयश्री राम का नारा लगाया। उसके ऐसा करने पर वहां मौजूद सभी बीजेपी सांसदों और मंत्रियों ने भी जयकारा लगाया। तब से भाजपा सांसद, मंत्री और नेता जहां तहां जयश्री राम का नारा लगा कर डर का माहौल पैदा करने की कोशिश करते है। झारखंड में हुआ यह मामला भी इसी कड़ी का हिस्सा बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है किस तरह झारखंड सरकार के मंत्री सीपी सिंह कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को जय ​श्रीराम का नारा लगवाने के लिये हाथ पकड़ रहे है। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि आपके पूर्वज भी जयश्री राम के वंशज है। आप तैमूर लंग, बाबर और औरंगजेब के वंशज नहीं है।
आपको बता दें कि सीपी सिंह झारखंड की बीजेपी सरकार में शहरी विकास, आवास और ट्रांसपोर्ट मंत्री हैं। वहीं, इरफान अंसारी जामताड़ा से विधायक हैं। इस पूरे मामले पर बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस वाकये को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। आपको बता दें कि झारखंड में ही पिछले दिनों तबरेज़ अंसारी नाम के शख़्स की बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पिटाई की थी और ‘जय श्री राम’ कहने के लिए दवाब डाला था। पिटाई की वजह से तबरेज़ अंसारी की मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में काफ़ी बवाल मचा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here