Edited By Himanshu Tiwari | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- मध्य प्रदेश के राघोगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, बस के उड़े परखच्चे
- इस सड़क हादसे में 13 मजदूर हुए जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल भेजे गए मजदूर
- मध्य प्रदेश के गुना स्थित राघोगढ़ में हुई यह दर्दनाक घटना, मचा हड़कंप
भोपाल
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के बढ़ते संक्रमण के बीच लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है। ऐसे में प्रवासी मजदूर, स्टूडेंट्स अलग-अलग राज्यों में फंस गए हैं। अब ये लोग अलग-अलग साधनों से वापस अपने राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच कई घटनाएं सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश के गुना स्थित राघोगढ़ में गुरुवार की देर रात एक बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत (Accident in Raghogarh) हो गई। इस भयानक घटना में 13 मजदूर घायल हो गए।
घटना के बाद आनन-फानन सभी मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस महाराष्ट्र के पुणे से उत्तराखंड जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया।
कोरोना पर गेट्स और PM मोदी के बीच खास बात
घटना के बाद मच गई चीखपुकार
बस के उड़ गए परखच्चे
सामने आई तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं, घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस भीषण हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। मामले की सूचना मिलने का बाद यहां मदद के लिए पुलिस टीम भी पहुंची।
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)