कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन घोषित है। इसकी वजह से क्रिकेट संबंधी गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है, आईपीएल समेत कुछ टूर्नमेंट और सीरीज स्थगित किए गए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और फैंस के लिए लगातार फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
मशीन में भुट्टा फंसाकर खाने की कोशिश
वॉर्नर ने एक मशीन में भुट्टे को फंसाया हुआ है। वह मशीन को ऑन करते हैं और भुट्टा घूमता है। वॉर्नर उसी घूमते भुट्टे को दांतों में फंसा लेते हैं और एकदम से उनके दांत में दर्द होने लगता है। एकबारगी तो ऐसा लगता है कि उनके आगे के दांत ही टूट गए। (तस्वीर- इंस्टाग्राम से)
वॉर्नर ने पोस्ट किया वीडियो
बेटी के साथ लगाए ‘ठुमके’
मिस्टर इंडिया भी बन गए
डेविड वॉर्नर इससे पहले एक वीडियो में ‘मिस्टर इंडिया’ की तरह गायब हो गए थे। लॉकडाउन में वह टिकटॉक पर काफी ऐक्टिव हो गए हैं और अपने फैंस का वीडियो से भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने फैमिली को भी इसमें शामिल कर लिया है।
बेटी की स्कूल ड्रेस तक पहने दिखे वॉर्नर
Web Title australian cricketer david warner posts video with corn cob writes do not try this at home(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)







