दिल्ली : ‘आप’ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर आदेश गुप्ता और BJP विधायक हिरासत में लिए गए


राजधानी दिल्ली में कथित तौर पर खराब होती स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ रविवार को राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी के अन्य विधायकों को हिरासत में ले लिया गया।

आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना की समस्या से निपटने में दिल्ली सरकार की नाकामी पर आज राजघाट पर सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए धरना दिया तो दिल्ली पुलिस हिरासत में लेकर राजेंद्र नगर थाने ले आई। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में हम हर दिल्लीवासी के साथ खड़े हैं। हम सोती हुई इस दिल्ली सरकार को जगा कर रहेंगे। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने के आरोप में गुप्ता और 14 अन्य को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा नेताओं को हिरासत में लेकर राजेंद्र नगर पुलिस थाना ले जाया गया और बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी ने कहा कि राजधानी में कथित तौर पर खराब होती स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ भाजपा, आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेगी। पार्टी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने राजघाट से उस समय हिरासत में लिया जब वह राजधानी में धाराशायी हुई स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here