
[ad_1]
दिल्ली सांसद मनोज तिवारी (manoj tiwari removed) को बड़ा झटका लगा। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को हटाकर आदेश गुप्ता को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर दिल्ली वासियों से क्षमा मांगी है।
Edited By Vineet Tripathi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

नई दिल्ली
दिल्ली सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। उनके बाद अब आदेश गुप्ता को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद मनोज तिवारी ने इस फैसले के बाद बयान दिया है। उन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है साथ ही साथ दिल्ली वासियों से क्षमा भी मांगी है।
मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘ दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी,व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूँगा.. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना..
नये प्रदेश अध्यक्ष भाई आदेश गुप्ता को असंख्य बधाईयां।’
Manoj Tiwari News: मनोज तिवारी हटाए गए, आदेश गुप्ता नए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त
मनोज तिवारी को हटाकर बीजेपी ने जिसे दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है उनका नाम आदेश गुप्ता है। आदेश गुप्ता एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। मनोज तिवारी को हटाकर बीजेपी ने जमीनी और दिल्ली से जुड़े नेता को अध्यक्ष बनाया है, जिसकी मांग काफी वक्त से चल रही थी। आदेश गुप्ता एक वक्त में ट्यूशन पढ़ाकर अपना घर चलाते थे।
रेकमेंडेड खबरें
[ad_2]
Source link