Edited By Shashi Mishra | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सील हुआ गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर

गाजियाबाद

कोरोना के मामले में तेजी देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने फिर से दिल्ली बॉर्डर को सील करने के आदेश दिए हैं। हालांकि यह प्रतिबंध आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों और कमर्शल गाड़ियों पर लागू नहीं होगा। डीएम अजय शंकर पांडे ने बताया कि दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर को लॉकडाउन-2 की तरह ही सील किया जाएगा। इन क्षेत्रों से केवल वही लोग आ-जा सकेंगे जिनके पास प्रशासनिक पास होगा। जानिए क्या कागज जरूरी, किसे मिलेगी इजाजत और कैसे मिलेगी गाजियाबाद में एंट्री…..

इन्हे चाहिए होगा पास

– भारी वाहनों

– ट्रकों से माल ढुलाई वाले वाहनों

– बैंकिंग सेवाओं से जुड़े आवश्यक वाहनों

– आवश्यक वस्तुओं और दवाओं से जुड़े वाहन।

कोरोना: प्रशासन ने फिर सील किया बॉर्डर, दिल्ली से नहीं आ सकेंगे गाजियाबाद

इन्हें सिर्फ आई कार्ड से एंट्री

– डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ

– पुलिसवाले

– मीडिया कर्मियों

– बैंक कर्मियों

– भारत सरकार में काम करने वाले उप सचिव और उनके ऊपर के अधिकारी।



देश में बढ़ते कोरोना केस, ICMR ने बताई वजह

NBT

इन्हें पास और आईडी कार्ड दोनों दिखाना होगा

दिल्ली के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में प्रतिदिन नौकरी करने वाले कर्मचारियों को अपने आई कार्ड के साथ अलग से जारी पास को भी बॉर्डर पर दिखाना होगा। यह पास दैनिक या साप्ताहिक आधार पर जारी किया जाने वाला होगा।

देश में कहां कितने कोरोना मरीज, पूरी लिस्ट



इस समय ही मिलेगी एंट्री


दिल्ली और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अपना पास दिखाकर निकलने की छूट होगी। उसके बाद उन्हें जाने के लिए पास दिखाना होगा।

यहां से मिलेंगे ई पास

आवश्यक कार्य से दिल्ली से गाजियाबाद आने के लिए http://164.100.68.164/upepass2 के लिंक पर आवश्यकता को देखते हुए ई-पास जारी करने की व्यवस्था रहेगी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here