अब पहले की तरह ही 1 जुलाई से एक सीमा से ज्यादा बार अगर आप दूसरे बैंक के ATM से पैसा निकालते हैं तो बैंक आपसे शुल्क वसूलेंगे।  इस मामले में SBI ने ATM से पैसा निकालने का नियम जारी किया है। बता दें मार्च के अंतिम सप्ताह में पहली बार देशभर में लॉकडाउन के ऐलान के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 24 मार्च को एटीएम से कैश विड्रॉल पर लगने वाले चार्ज से राहत दी थी। वित्त मंत्री ने कहा था कि डेबिट कार्ड होल्डर्स तीन महीनों के लिए किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई चार्ज नहीं देना होगा।

यह भी पढ़ें: नई पेंशन प्रणाली: अब एनपीएस खाता खोलना हुआ और आसान, जानें कैसे

वहीं यह भी कहा था कि किसी भी बैंक सेंविंग्स अकाउंट में तीन महीनों के लिए ‘औसत न्यूनतम बैलेंस’ रखने की अनिवार्यता नहीं होगी। यह अप्रैल, मई और जून के​ लिए लागू हुआ था। अभी तक वित्त मंत्रालय या किसी भी बैंक ने इस बारे में स्पष्टता नहीं किया है कि इस छूट को आगे भी बढ़ाया जाएगा या नहीं। यानी अगर कोई नया आदेश नहीं आता है तो पहले की तरह न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने और दूसरे बैंक के एटीएम से एक तय सीमा से अधिक बार कैश निकालने पर चार्ज लगेगा।

यह भी पढ़ें: जल्द मजबूत होगा रुपया, भारतीय मुद्रा में 1 रुपये की मजबूती आने से तेल कंपनियों को 8000 करोड़ का सालाना लाभ

बता दें हर बैंक अपने हिसाब से न्यूनतम बैलेंस तय करता है. इन औसत रकम को हर महीने अकाउंट में मेंटेन करना होता है। ऐसा नहीं करने पर बैंक ग्राहकों से पेनाल्टी वसूलता है। मेट्रो शहरों में एसबीआई सेविंग्स आकउंट में न्यूनतम 3,000 रुपये रखना अनिवार्य था। अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह रकम क्रमश: 2,000 रुपये और 1,000 रुपये था। मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर एसबीआई ग्राहकों से 5-15 रुपये चार्ज करता है।

एचडीएफसी बैंक में मिनिमम बैलेंस का नियम

अगर मेट्रो या शहरी क्षेत्रों में किसी ग्राहक ने एचडीएफसी बैंक में सेविंग्स अकाउंट खोल रखा है तो उनके लिए अपने खाते में हर महीने कम से कम 10,000 हजार रुपये रखना जरूरी है। वहीं अ​र्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह लिमिट क्रमश: 5000 और 2,500 रुपये खाते में होने चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के सेविंग्स अकांउट में अगर कोई 2,500 रुपये नहीं रखता है तो उन्हें एक साल एक दिन के लिए कम से कम 10,000 रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट करवाना अनिवार्य होता है।

आईसीआईसीआई बैंक का नियम

मेट्रो या शहरी क्षेत्रों में आईसीआईसीआई बैंक के सेविंग्स अकाउंट में 10,000 रुपये मिनिमम बैलेंस होना जरूरी है। अर्ध-शहरी क्षेत्रों में यह 5,000 और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए  2,000 रुपये है। वहीं सूदुर ग्रामीण इलाकों में मिनिमम बैलेंस की लिमिट 1,000 रुपये की है। यह मेंटेन नहीं करने पर बैंक मेट्रो, शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में ग्राहकों से 100 रुपये और जितनी रकम कम है, उसका 5 फीसदी चार्ज के तौर पर वसूलता है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here