प्रधानमंत्री मंत्री मोदी ने पहले ही लॉकडाउन बढ़ाने की बात अपने भाषण में कह दी थी। कल लॉकडाउन 3.0 खत्म होने वाला था, इससे पहले ही सरकार ने अगले लॉकडाउन के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। पीएम मोदी ने कहा था अगले लॉकडाउन में छूट का दायरा बढ़ाया जाएगा। नई गाइडलाइन्स में कई तरह की छूट दी गई हैं।
Edited By Ankit Ojha | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
नई दिल्ली
सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। चौथे चरण के इस लॉकडाउन में लोगों को कई तरह की सहूलियतें दी गई हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पहले ही कहा था कि लॉकडाउन 4.0 नए रूप वाला होगा। नए नियमों में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए छूट का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही लोगों के आवागमन पर भी कई तरह के प्रतिबंध खत्म कर दिए गए हैं।
कब-कब बढ़ा लॉकडाउन
देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद 24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। पहले लॉकडाउन में नियम काफी सख्त थे। इसके बाद 15 अप्रैल से लॉकडाउन 2.0 शुरू हुआ जो कि 3 मई तक चला। कोरोना के मामलों में कमी न आने पर फिर से लॉकडाउन बढ़ाया गया जो कि 17 मई यानी आज खत्म हो रहा है।







