Special Aircraft For PM Modi: पीएम मोदी के लिए ‘बख्तरबंद’ विमान जल्द ही भारत पहुंचने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान जैसी तकनीक और सुरक्षा से लैस इस विमान का इस्तेमाल पीएम के अलावा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी करेंगे।
Edited By Satyakam Abhishek | नवभारत टाइम्स | Updated:
- पीएम मोदी के लिए ‘बख्तरबंद’ विमान अगले महीने पहुंचेगा भारत
- तमाम आधुनिक तकनीक और सुरक्षा से लैस है यह विमान
- एकबार में ईंधन भरने के बाद अमेरिका से भारत की दूरी तय कर सकता है
- विमान के रंगों का भी रखा गया है खास ध्यान
नई दिल्ली
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमेरिका में तैयार किए जा रहे दो नए बोइंग 777 का रंग कैसा होगा? यह दिखने में कैसे लगेंगे? इन तमाम जिज्ञासाओं से एनबीटी पर्दा उठा रहा है। सूत्रों ने बताया कि इन दोनों बी-777 को अमेरिका के टेक्सास के सबसे बड़े शहर डलास में तैयार किया जा रहा है। वाइड बॉडी दोनों विमान में से एक के ऊपर पेंट कर दिया गया है। इसमें तीन तरह के रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इनमें से दो रंग अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन से मिलते-जुलते हैं।
कलर का भी रखा गया है खास ध्यान सूत्रों का कहना है कि बोइंग-777 में जो रंग इस्तेमाल किया गया है। इनमें सफेद, हल्का नीला और नारंगी रंग है। हल्का नीला और सफेद रंगं का इस्तेमाल अधिक किया गया है जबकि नारंगी रंग की हवाई जहाज के बीच में लाइन दी गई है। देखने में यह बहुत सुंदर लग रहा है। पेंट करने के बाद यह भारत के लिए टेकऑफ करने के लिए तैयार है। शुरुआत में एक प्लेन दिल्ली लैंड करेगा। उम्मीद है कि इसी महीने के अंतक इसकी डिलीवरी कर दी जाएगी।
एयरफोर्स-वन के नाम से जाना जाएगा!
इसका इस्तेमाल भारतीय पीएम के अलावा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी करेंगे। इसमें एक बार ईंधन भरने पर यह अमेरिका से भारत तक की लंबी उड़ान भर सकता है। अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयर इंडिया-वन कॉल साइन से बोइंग-747 इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इन दो नए सुपर वीआईपी प्लेन को आने वाले समय में एयर इंडिया नहीं बल्कि एयरफोर्स ऑपरेट करेगी। सूत्रों का कहना है कि इसका कॉल साइन एयरफोर्स-वन रखा जा सकता है।
विमान की कीमत और ताकत भी जान लीजिए
इस विमान को एयरफोर्स के पायलट उड़ाएंगे। दोनों विमानों की कीमत करीब 8458 करोड़ रुपये है। बेहद सेफ इस जहाज के अगले हिस्से में जैमर लगा है जो दुश्मन के रेडार सिग्नल को जाम कर देता है। इस पर मिसाइल हमले का भी असर नहीं होता। खबरों के अनुसार इस विमान में हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता होगी। साथ ही यह विमान एक बार में भारत से अमेरिका तक की दूरी के बीच उड़ान भर सकेगा।
हवा में ईंधन भरने की क्षमता
इस विमान में ऑफिस और एक मीटिंग रूम भी होगा। इसमें मिरर बॉल सिस्टम भी इस्तेमाल किया गया है। यह आधुनिक इंफ्रारेड सिग्नल से चलने वालीं मिसाइलों को भी भ्रमित कर सकता है। इस विमान की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। मौजूदा समय में पीएम और राष्ट्रपति एयर इंडिया के बोइंग 747 विमान में सफर करते हैं।
रेकमेंडेड खबरें
- मुंबई में चलती कार में किशोरी से किया था रेप, 3 आरोपी गिरफ्त..
- Assam flood: असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 हजार लोग प्रभा..
- Delhi: फेक कॉल सेंटर खोला, 500 लोगों को बनाया शिकार
- Corona Live Updates: 10 राज्यों में 80 प्रतिशत मरीज, जानें क..
- Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटे में बारिश की संभ..
- Petrol Diesel Price: सुस्ती का असर यहां भी, जानें अपने शहर क..
- Corona Crisis in America: ट्रंप बोले- कोरोना वैक्सीन को लेकर..
- HDFC, ऐक्सिस बैंक, रिलायंस समेत इन शेयरों में आज उछाल की संभ..
- Krishna Janmashtami 2020: श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम, देख..
- America: जो बाइडेन ने किया ऐलान, भारतीय मूल की कमला हैरिस हो..
- Russian Corona Vaccination: कितनी सेफ है रूस की कोरोना वैक्स..
- नए रंग में आया TVS NTorq 125 Race Edition स्कूटर, जानें कीमत..
- भीगे-भीगे बाल और कंफर्ट क्लोद्स, मुंबई के जुहू में यूं स्पॉट..
- नाइटफॉल को कैसे रोक सकता हूं?
- Toyota RAV4 SUV भारत में अगले साल हो सकती है लॉन्च, जानें डी..