Edited By Satyakam Abhishek | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

बशीरहाट में पीएम मोदी

बशीरहाट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान से हुई तबाही का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने केंद्र की तरफ से बंगाल को 1 हजार करोड़ रुपये मदद का ऐलान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बंगाल फिर से उठ खड़ा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में पश्चिम बंगाल के साथ हैं।

प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मुआवजा

पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री राहत कोष से तूफान में मारे गए लोगों को 2 लाख रुपये के मुआवजा का ऐलान किया जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की घोषणा की।

दो आपदाओं से लड़ रहा है बंगाल- मोदी

पश्चिम बंगाल कोरोना और अम्फान दो समस्याओं से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने का मंत्र है जो जहां है वहीं रहे। लेकिन तूफान का मंत्र है कि जल्दी से जल्दी सुरक्षित स्थल पर शिफ्ट कर जाइए। दोनों अलग-अलग प्रकार की लड़ाई एकसाथ पश्चिम बंगाल को लड़नी पड़ी है। भारत सरकार को ममता को जो भी जरूरी मदद होगी वह देगी।

80 लोगों की मौत का दुख- पीएम मोदी

साइक्लोन की संभावनाओं से लेकर लगातार मैं इससे सभी संबंधित लोगों के संपर्क में था। तूफान का कम से कम असर हो इसका हमने पूरी कोशिश की। लेकिन बावजूद इसके 80 लोगों की मौत हुई है।

नुकसान के आकलन के लिए केंद्र भेजेगी टीम

पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार तूफान के कारण हुए नुकसान के डिटेल सर्वे के लिए एक टीम भेजेगी। लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। हम सब चाहते हैं कि बंगाल इस मुसीबत से निकले।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here