Petrol Diesel Price Today 16th Aug 2020: करीब 47 दिन बाद पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल के रेट स्थिर हैं। आज पेट्रोल के रेट में 12 से 15 पैसे की वृद्धि की गई है। बता दें पेट्रोल के भाव अंतिम बार 29 जून को बढ़े थे, वह भी 5 पैसे प्रति लीटर। अगर इस महीने की बात करें तो एक अगस्त को कुछ शहरों में डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई थी। वहीं जुलाई में 10 बार डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। जबकि पेट्रोल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 16 अगस्त 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर का नाम | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 80.57 | 73.56 |
मुंबई | 87.31 | 80.11 |
चेन्नै | 83.75 | 78.86 |
कोलकाता | 82.17 | 77.06 |
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।