पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी जारी, जानें मुंबई से पटना तक का रेट


Petrol Diesel Price Today 22nd Aug 2020: पेट्रोल के दामों में आज लगातार तीसरे दिन तेजी रही जबकि डीजल की कीमत लगातार 22वें दिन स्थिर रही। दिल्ली में यह प्रति लीटर 16 पैसे महंगा हुआ। बीते 6 दिन में छह दिनों में पेट्रोल की कीमत में 92 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 22 अगस्त 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई, पटना, रांची, लखनऊ, चंडीगढ़ और नोएडा में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 81.35 73.56
मुंबई 88.02 80.11
चेन्नई 84.4 78.86
कोलकाता 82.87 77.06
नोएडा 81.8 73.87
रांची 80.96 77.78
पटना 83.95 78.72
लखनऊ 81.7 73.77
जयपुर 88.51 82.62
गुरुग्राम 79.52 74.03
चंडीगढ़ 78.26 73.21
बेंगलुरु 83.99 77.88

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here