Petrol Diesel Price Today 24th July 2020: लगातार चौथे दिन भी डीजल के रेट में कोई बदनाव नहीं हुआ। दिल्ली में डीजल जहां पेट्रोल से महंगा है, वहीं देश में सबसे ऊंची कीमत पर डीजल राजस्थान के जयपुर में बिक रहा है। दिल्ली में डीजल 81 रुपये 64 पैसे लीटर है, जबकि जयपुर में एक लीटर डीजल का रेट आज 82 रुपये 35 पैसे है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 24 जुलाई 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई, पटना, रांची, लखनऊ, चंडीगढ़ और नोएडा में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर का नाम | पेट्रोल (रुपये/लीटर) |
डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 80.43 | 81.64 |
नोएडा | 81.08 | 73.56 |
लखनऊ | 80.98 | 73.49 |
कोलकाता | 82.1 | 76.77 |
चेन्नई | 83.63 | 78.6 |
रांची | 80.29 | 77.5 |
पटना | 83.31 | 78.49 |
मुंबई | 87.19 | 79.83 |
फरीदाबाद | 78.88 | 73.94 |
गाजियाबाद | 80.95 | 73.41 |
गुरुग्राम | 78.64 | 73.72 |
जयपुर | 87.57 | 82.35 |
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
सात जुलाई से डीजल 1 रुपया 11 पैसा प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 4 दिन पहले ही दिल्ली में डीजल की कीमतों में 12 पैसे का उछाल आया था। वहीं पेट्रोल के रेट में पिछले 24 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। अंतिम बार इसके दाम में बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट: आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
इनपुट:एजेंसी