Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं।आज सुबह 6 बजे जारी इस नए रेट के मुताबिक शुक्रवार 17 दिसंबर को दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, एक लीटर डीजल के लिए 86.67 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। पेार्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर है तो डीजल 77 रुपये 13 पैसे प्रति लीटर। महानगरों में मुंबई में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल बेच रही है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये है। 

दरअसल ये रेट 43 दिन पहले भी यही थे। यानी लगातार 42वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इस दौरान कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है।

यह भी पढ़ेंः पेट्रोल सस्ता करने के लिए सरकार का नया प्लान, झटके में इथेनॉल पर दी बड़ी राहत

मुख्य शहरों में आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर)

डीज़ल (रुपये/लीटर)

श्रीगंगानगर 112.11 95.26
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
जयपुर 107.06 90.70
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.4 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
भोपाल 107.23 90.87
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.9 91.09
चंडीगढ़ 94.23 80.90
लखनऊ 95.28 86.80
नोएडा 95.51 87.01

स्रोत: आईओसी

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here