महिलाओं के लिए खास है LIC’s Aadhaar Shila Plan, जानें प़ॉलिसी से जुड़ी सारी बातें


Edited By Shashank Jha | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

नई दिल्ली

वर्तमान समय में हर किसी के पास इंश्योरेंस पॉलिसी (Insurance Policy) होना जरूर है। अगर आप इंश्योरेंस में निवेश (Investment) करते हैं तो इससे आपका मोटा सेविंग्स भी हो रहा है, साथ-साथ यह हेल्थ और लाइफ कवर (Health and Life cover) भी मिलता है। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (Life Insurance Corporation)अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग पॉलिसी पेश करता है।

मुख्य रूप से महिलाओं के लिए

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन का Aadhaar Shila Plan एक ऐसा प्लान है जो मुख्य रूप से महिलाओं के लिए है। जिन महिलाओं के पास आधार कार्ड है, वे इस प्लान को ले सकते हैं। इस प्लान को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं होती है। यह प्लान सेविंग और प्रोटेक्शन दोनों देता है।

भारत पर दांव का यह सबसे शानदार मौका : अडाणी

मौत पर परिवार को आर्थिक मदद

LIC’s Aadhaar Shila Plan के तहत अगर बीमित महिला की बीच में मौत हो जाती है तो परिवार को आर्थिक मदद मिलती है। अगर वह जिंदा रहती है तो टर्म पूरा होने पर Sum Assured राशि मिलती है।

कोरोना काल में म्युचुअल फंड की तरफ क्यों बढ़ा निवेशकों का रुझान?

कम से कम 10 सालों के लिए प्लान

यह पॉलिसी केवल महिलाओं के लिए है और एंट्री एज 8 साल और मैक्सिमम एंट्री एज 55 साल है। यह पॉलिसी कम से कम 10 साल और अधिकतम 20 सालों के लिए है। कम से कम Sum Assured 75 हजार रुपये और अधिकतम 3 लाख रुपये है।

कोरोना काल में कौन सा टर्म इंश्योरेंस है बेहतर

प्रीमियम पेमेंट मोड

प्रीमियम के चारों ऑप्शन मौजूद हैं। मतलब महिनवारी, तीन महीने पर, छह महीने पर और एक साल पर प्रीमियम जमा किया जा सकता है।

LIC’s Aadhaar Shila Plan के अन्य फीचर्स

1. इस प्लान में ऑटो कवर फसिलटी है।

2. इसका प्रीमियम काफी कम है जिसे घरेलू महिला को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

3. इस प्लान में Loyality Addition की सुविधा है। इसके तहत पॉलिसी होल्डर की मौत पांच साल बाद होती है तो उसे Loyality का लाभ अलग से मिलेगा।

4. गंभीर बीमारी इस प्लान में शामिल नहीं होता है।

5. तीन साल पर लोन की सुविधा उपलब्ध है।

6. ऐक्सिडेंटल राइडर और परमानेंट डिस-ऐबिलिटी राइडर की सुविधा उपलब्ध है।

7. प्रीमियम की राशि पर टैक्स में छूट मिलती है। 80सी के तहत टैक्स बेनिफिट्स उठाया जा सकता है।

8. पॉलिसी मैच्योर होने पर यह टैक्स फ्री होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here