विकास दुबे की पत्नी ऋचा बोलीं- उस रोज मैं खुद ही उसे गोली मारकर विधवा हो जाती


ऋचा दुबे को दुख है हर उस अपराध के लिए जो उनके पति विकास दुबे ने किया। वह कहती हैं कि मैं उन शहीदों के परिवारों से माफी मांगती हूं। मैं उस रोज वहां होती तो ऐसा कुछ न होता।

Edited By Himanshu Tiwari | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

विकास दुबे की पत्नी ने कही यह बात

कानपुर

कानपुर हत्याकांड (Kanpur Encounter) के बाद 10 जुलाई को विकास दुबे (Vikas Dubey Kanpur Wala) को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। लोगों ने मीडिया के कैमरों के सामने विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे की वह टीस सुनी, जो शायद इस बात की गवाही दे रही थी कि वह अपने पति को कितना समझाती थीं। शायद आपको याद हो विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद मीडियाकर्मी का वह सवाल कि पुलिस ने जो किया क्या सही किया? इसके जवाब में ऋचा ने चीखते हुए कहा था…हां, हां, हां।

गुजरते दिनों के साथ ऋचा दुबे खुद को संभालते हुए फिर मीडिया के सामने आईं। उन्होंने कहा कि 2-3 जुलाई को मैं बिकरू में होती तो यह सबकुछ न होता। मैं ही विकास को गोली मारकर विधवा हो जाती। यह कई लोगों के विधवा होने से तो बेहतर होता।

पढ़ें: विकास दुबे की पत्नी ऋचा बोलीं- बहुत समझाती थी लेकिन…

‘आतंक के युग का अंत’

  • 'आतंक के युग का अंत'

    कानपुर के बिकरू गांव में लोगों ने विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद मिठाइयां बांटीं। स्थानीय लोगों ने कहा, ‘यह पूरा क्षेत्र बहुत खुश है। ऐसा लगता है कि आखिरकार हम आजाद हो गए हैं। यह आतंक के एक युग का खात्मा है। हर शख्स आज बहुत खुश है।’

  • अपने पिता के अपमान का यूं लिया था बदला

    स्थानीय लोगों का कहना है, विकास शुरू से ही क्रूर था। 1990 में विकास ने अपने पिता के अपमान का बदला लेने के लिए पास के ही डिब्बा नवादा गांव में घुसकर लोगों की पिटाई की थी।

  • ...तब विकास ने खूब कहर बरपाया

    ग्रामीण बताते हैं कि 1992 में गांव में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। विकास ने यहां खूब कहर बरपाया था। कई लोग अपनी याददाश्त खो बैठे। कई सदमे में चल बसे।

  • कुएं से पानी लेने के लिए भी विकास की इजाजत

    क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों से वसूली हो या फिर चलते ट्रकों को लूटना, विकास दुबे की जिंदगी का यह आम किस्सा था। बताया जाता है कि कुछ वक्त पहले गांव में पानी के नल नहीं थे। मजबूरन लोगों को विकास दुबे के घर के करीब बने कुएं से पानी लेने आना पड़ता था। इसके लिए बाकायदा विकास दुबे इजाजत देता था। कहा जाता है कि ऐसा न करने पर वह लोगों की बुरी तरह से पिटाई करता।

  • विकास दुबे का एनकाउंटर, पिता बोले- अच्छा किया
  • विकास दुबे के एनकाउंटर पर कांग्रेस के आठ सवाल

23 साल पहले हुई थी विकास-ऋचा की शादी

ऋचा कहती हैं, ‘मैं कतई नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे विकास जैसे बनें। मैंने उसको बहुत समझाया लेकिन उसने कभी भी मेरी बात नहीं सुनी। मैं अपने बच्चों को जरूर वहां मिलवाने ले जाती थी। मैं चाहती थी कि विकास के किसी भी कृत्य से मेरे बच्चे प्रभावित न हों।’ विकास से ऋचा की शादी 23 साल पहले हुई थी।



पढ़ें: लॉकडाउन में भी UP के पीने वालों को नो टेंशन

उज्जैन से कुख्यात गिरफ्तार, फिर…


2-3 जुलाई को कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे की चप्पे-चप्पे पर तलाश की जा रही थी। विकास दुबे को पुलिस ने 9 जुलाई को उज्जैन से गिरफ्तार किया। इसके बाद विकास दुबे को 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश लाया जा रहा था। इस दौरान विकास दुबे का कानपुर के नजदीक एनकाउंटर कर दिया गया। बिकरू गांव हत्याकांड में पुलिस की संलिप्तता पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं।

विकास दुबे परोल पर बाहर कैसे आया? होगी जांचविकास दुबे परोल पर बाहर कैसे आया? होगी जांच
Web Title richa dubey says i would have shot vikas dubey before bikroo case to save life of others(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here