बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन फिल्मों में डेब्यू करने से पहले सलमान खान से काफी इंस्पायर थे. उन्होंने भाईजान के साथ ट्रेनिंग भी ली. इस बात का खुलासा खुद ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में किया था.

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने साल 2000 में आई फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से एक्ट्रेस अमीशा पटेल के साथ डेब्यू किया था. दोनों इस फिल्म में लीड रोल में थे. फिल्म सुपरहिट हुई थी. ऋतिक रोशन की लुकिंग, स्टाइल, डांसिंग और बॉडी का हर कोई फैन बन गया था. लेकिन कोई नहीं जानता की फिल्मों में आने से पहले ऋतिक ने क्या किया था? फिल्म में रोहित का किरदार के लिए वह सलमान खान के साथ ट्रेनिंग ले रहे थे.

ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में दो दशक बिताना किसी भी एक्टर के लिए आसान बात नही हैं. तब से लेकर आजतक ऋतिक पहले से ही बेहतर हुए हैं. उनकी फिल्में सुपरहिट हुईं. ऋतिक रोशन ने पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिटनेस और अपनी पहली के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म में रोहित के किरदार के लिए सिलेक्ट होने के बाद उन्होंने सलमान खान के साथ ट्रेनिंग ली. इस दौरान वह सलमान खान से काफी प्रेरित हुए

यहां देखिए सलमान खान का फिटनेस वीडियो-

ऋतिक रोशन ने अपने डांस के बारे में भी कहा कि वह डांस को अपना जुनून मानते रहे हैं और वह फिट रहने के लिए डांस करते थे. खैर, पिछला साल ऋतिक रोशन के लिए काफी शानदार रहा. उन्होंने ‘सुपर 30’ और ‘वॉर’ जैसी दो सुपरहिट फिल्में दी. फिल्म सुपर 30 बिहार के मैथमेटिशियन आनंद कुमार की बायोपिक थी, जिनका किरदान ऋतिक रोशन ने निभाया था. इस किरदार के लिए उनकी काफी तारीफें हुईं. वहीं वॉर एक एक्शन फिल्म थी, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया.

सलमान खान की इस काम के लिए हो रही है तारीफ, महाराष्ट्र के नेता ने कहा-ऐसे ही खुशियां बांटते रहिए





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here