उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की गिरफ्तारी पर पुलिस को धमकी भरा कॉल आया है। धमकी भरी यह कॉल लखनऊ पुलिस की स्पेशल मीडिया डेस्क को आई है। महाराष्ट्र एटीएस ने शनिवार को ही सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी कामरान खान को गिरफ्तार किया है।

Edited By Shivam Bhatt | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

हाइलाइट्स

  • UP के CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स मुंबई से अरेस्ट
  • आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस कोई आई कॉल, कहा- अंजाम भुगतना पड़ेगा
  • धमकी भरी यह कॉल रविवार को लखनऊ पुलिस की स्पेशल मीडिया डेस्क को आई
  • महाराष्ट्र ATS ने शनिवार को ही आरोपी कामरान खान को मुंबई से गिरफ्तार किया

मुंबई/लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अब आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस को धमकी भरी कॉल आई है। महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि धमकी भरी यह कॉल लखनऊ पुलिस की स्पेशल मीडिया डेस्क को आई है।

एटीएस ने बताया कि एक अज्ञात शख्स ने धमकी दी है कि आरोपी की गिरफ्तारी पर अब सरकार को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। महाराष्ट्र एटीएस ने शनिवार को ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। 25 साल के आरोपी कामरान अमीन खान को एटीएस ने मुंबई के चूनाभट्टी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में धमकी देने की बात स्वीकार की है। उसे यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया है।

पढ़ें: कौन है कामरान? जिसने दी यूपी सीएम को बम से उड़ाने की धमकी



गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी पुलिस मुख्यालय के वॉट्सऐप नंबर पर भेजी गई थी। जिस नंबर से धमकी भरा मेसेज आया था, पुलिस ने उस नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मेसेज में योगी को एक खास समुदाय का दुश्मन बताते हुए धमकी दी गई थी। यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में गुरुवार देर रात लगभग साढ़े बारह एक वॉट्सऐप मेसेज आया था। यह मेसेज यहां के सोशल मीडिया डेस्क के नंबर 75700 00100 पर आया था। मेसेज में लिखा था, ‘सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं। (एक खास समुदाय का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है वो।’

कौन है आरोपी कामरान खान?

मुंबई एटीएस द्वारा गिरफ्तार सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की पहचान कामरान के रूप में की गई है। वह मुंबई का ही रहने वाला है। झावेरी बाजार में सिक्यॉरिटी गॉर्ड की नौकरी करने वाले कामरान का साल 2017 में स्पाइन टीबी का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी और फिलहाल, कोई काम नहीं कर रहा है। कामरान के परिवार में मां, बहन और एक भाई हैं।

योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स कौन है?योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स कौन है?उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। इस शख्स को मुंबई एटीएस ने शनिवार को गिरफ्तार किया और इसके बाद उसे यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया।

Web Title lucknow police receives a call from a person who threatened consequences on arresting the person who threatend to bomb cm yogi(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here