Gold Price Today 12th August 2020: पिछले कई दिनों से सोने के भाव में लगातार तेजी को अब विराम लगता नजर आ रहा है। आज तीसरे दिन लगातार सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट आई। बुधवार को जन्माष्टमी के दिन देश भर के सर्राफा बाजार में मंगलवार के मुकाबले सोने के भाव में करीब 1,643 रुपये की कमी आई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 1643 रुपये गिरकर 52,308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव 7,761 रुपये प्रति किलो नीचे 63,450 रुपये पर आ गया। चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 12 अगस्त 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
धातु | 12 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम | 11 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 52308 | 53951 | -1643 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 51830 | 53735 | -1905 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 47667 | 49419 | -1752 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 39039 | 40463 | -1424 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 30442 | 31561 | -1119 |
Silver 999 | 63450 Rs/Kg | 71211 Rs/Kg | -7,761 Rs/Kg |
यह भी पढ़ें: सोने और चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी पर लगा ब्रेक, जानें कितना हुआ सस्ता