नयी दिल्ली। भारत के दसवें चुनाव आयुक्त की 86 साल में दिल को दौरा पड़ने से उनके चैन्नई स्थित आवास मृत्यु हुई। श्री शेषण 1955 बैव के आईएएस थे। उन्होंने दसवें चुनाव आयोग के रूप में जिममेदारी संभालते हए चुनाव प्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन किये। उन्होंन राजनेताओं को इस बात पर मजबूर कर दिया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन हो। चुनाव प्रणाली में व्यापक सुधार लाते हुए गडबड़ियों को सुधारने का काम किया था। श्री शेषण ने 1990 से 1996 तक चुनाव आयुक्त का पद संभाला था। वो पिछले काफी समय से अपने आवास पर ही रह रहे थे। उनका आना जाना लगभग बंद हो गया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि श्री शेषण एक ईमानदार आईएएस आफसर और अनुशासन प्रिय कर्मठ व्यक्ति थे। उन्होंने देश की चुनाव प्रणाली में सकारात्मक बदलाव किये थे। उनके किये गये कार्यों से प्रजातंत्र मजबूत हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here