लॉकडाउन में भले ही लोग घरों में रह रहे हो, लेकिन बैंक लगातार खुल रहे हैं। हालांकि उनके खुलने की टाइमिंग में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। बैंक छुट्टियों की बात करें तो अगले सात महीने में गजेटेड और स्थानीय मिलाकर कुल 56 छुट्टियां पड़ रही हैं। इनमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को शामिल नहीं किया गया है। ये अलग बात है कि कुछ छुट्टियां रविवार और शनिवार को भी पड़ रही हैं। सबसे कम 3 छुट्टियां सितंबर में पड़ रहीं हैं तो अगस्त में सबसे ज्यादा 10 अवकाश पड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम किसान: अगर आपके खाते में नहीं पहुंची 2000 की रकम तो ये हो सकती है वजह
रिजर्व बैंक की लिस्ट के मुताबिक रविवार और सेंकेड व फोर्थ सैटरडे को छोड़ जून में 7, जुलाई में 6, अगस्त में 11, सितंबर में 3, अक्टूबर में 10, नवंबर में 9 और दिसंबर 10 अवकाश पड़ रहे हैं। जून 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक प्रमुख अवकाशों की देखें लिस्ट…
| तारीख | दिन | अवकाश | विवरण |
| 18 जून | गुरुवार | गुरु हरगोबिंद जी जयंती | स्थानीय छुट्टी |
| 23 जून | मंगलवार | रथ यात्रा | स्थानीय छुट्टी |
| 31 जुलाई | शुक्रवार | बकरीद | गजटेड छुट्टी |
| 03 अगस्त | सोमवार | रक्षाबंधन | स्थानीय छुट्टी |
| 11 अगस्त | मंंगलवार | श्री कृष्ण जन्माष्टमी | स्थानीय छुट्टी |
| 12 अगस्त | बुधवार | श्री कृष्ण जन्माष्टमी | गजटेड छुट्टी |
| 15 अगस्त | शनिवार | स्वतंत्रता दिवस | गजटेड छुट्टी |
| 21 अगस्त | शुक्रवार | तीज (हरितालिका) | स्थानीय छुट्टी |
| 22 अगस्त | शनिवार | गणेश चतुर्थी | स्थानीय छुट्टी |
| 30 अगस्त | रविवार | मुहर्रम | गजटेड छुट्टी |
| 31 अगस्त | सोमवार | ओणम | स्थानीय छुट्टी |
| 02 अक्टूबर | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती | गजटेड छुट्टी |
| 08 अक्टूबर | गुरुवार | चेहल्लुम | स्थानीय छुट्टी |
| 24 अक्टूबर | शनिवार | महानवमी | स्थानीय छुट्टी |
| 25 अक्टूबर | रविवार | दशहरा | गजटेड छुट्टी |
| 30 अक्टूबर | शुक्रवार | बारावफात (ईद-ए-मिलाद) | गजटेड छुट्टी |
| 31 अक्टूबर | शनिवार | महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती | स्थानीय छुट्टी |
| 04 नवंबर | बुधवार | करवा चौथ | स्थानीय छुट्टी |
| 13 नवंबर | शुक्रवार | नरक चतुर्दशी | स्थानीय छुट्टी |
| 14 नवंबर | शनिवार | दीपावली | गजटेड छुट्टी |
| 15 नवंबर | रविवार | गोवर्धन पूजा | स्थानीय छुट्टी |
| 16 नवंबर | सोमवार | भाई दूज | स्थानीय छुट्टी |
| 20 नवंबर | शुक्रवार | छठ पूजा | स्थानीय छुट्टी |
| 24 नवंबर | मंगलवार | गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस | स्थानीय छुट्टी |
| 30 नवंबर | सोमवार | गुरु नानक जयंती | गजटेड छुट्टी |
| 25 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस | गजटेड छुट्टी |







