#Delhi Assembly Elections#Aam Admi Party# Delhi BJP# Delhi Conress# Arvind Kejrewal# Sandip Dixit#Ajay maken# CM Atishi#Abusiv statements#

दिल्ली विधानसभा चुनाव कौन कर रहा है साजिश
राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार के दौरान जन सरोकारों से जुड़े मुदृों को दर किनार कर बेवजह के मुद्दों को आधार बना कर एक दूसरों को निशाने पर रख कर प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी पिछले दो तीन सालों से दिल्ली शराब घोटाले पर आम आदमी पार्टी की सरकार और मंत्रियों पर निशाना साध रही है इसके साथ ताजा मामला पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास को लेकर हमलावर है। भाजपा इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है कि उनके सरकारी आवास पर चालीस करोड़ की मरम्मत करवा कर अय्याशी की जा रही थी। भाजपा इस मामले को शीशमहल की संज्ञा दे कर यह प्रचारित प्रसारित कर रही है कि आम आदमी पार्टी सरकार में आने से पहले सरकारी सुविधाएं न लेने की बात कह कर राजनीति में आयी थी। उनके सीएम अरविंद केजरीवाल शीशमहल में अय्याशी की जिंदगी गुजार रहे थे। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने पीएम आवास को लेकर यह आरोप लगाने शुरू किये हैं खुद को फकीर कहने वाले नरेंद्र मोदी साढ़े आठ हजार करोड़ के हवाई जहाज से उड़ते हैं। 2700 सौ करोड़ के आवास में रहते है। उनके आवास में 300 करोड़ के झूमर और 200 करोड़ का कालीन लिया गया है। पांच हजार जोडी जूते हैं। लेकिन यह नहीं बताते हैं इस बात की जानकरी उन्हें कहां से मिली है। वहीं भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेसवार्त में कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि शीशमहल में करोड़ों रुपये की सुख सुविधाओं को जुटाया गया है यह जनता का पैसा है उसका दुरुपयोग किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि कैग ने अपनी आफिशियल वेबसाइट पर इस रिपोर्ट को नहीं पब्लिक किया है। अब सवाल यह उठता है कि कैग की यह रिपार्ट संबित पात्रा के पास कैसे आयी और मीडिया में इसे कैसे पहुंचाया गया है। भाजपा के शीशमहल वाले मामले पर आम आदमी पार्टी सवाल उठा रही है जिन दिनों सीएम आवास की मरम्मत चल रही था उसी दौरान पीएम आवास पर भी रेन्नोवेशन का काम चल रहा था। ये दोनों ही काम कोरोना काल के दौरान ही कराये गये। वहां पर जनता के पैसों की बात नहीं उठाई गयी। भाजपा को बताना चाहिये कि पीएम आवास में जनता के खून पसीने की कमाई का इस्तेमाल क्यों किया गया। दिल्ली के एलजी का आवास सात एकड़ मेंं है उसके रिनोवेशन का बजट 27 करोड़ का था वो क्या भाजपा की ओर कराया गया है। क्या वो जनता की कमाई का पैसा नहीं है।
5 फरवरी को दिल्ली विधान सभा की 70 सीटों पर मतदान की घोषण हो चुकी है जिसका परिणाम 8 फरवरी को आना है। दिल्ली पर राज करने के लिये कांग्रेस और भाजपा पूरी जोर एक आजमाइश कर रहीं हैं वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार चौथी बार सत्ता पर पकड़ बनाने की कोशिश में जुटी है। ये बात भी सच है कि पिछले तीन चुनावों में आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को सत्ता में आने से रोका है इस बार दोनों पार्टियां आप को घेरने का प्रयास कर रही हैं। दिल्ली में पिछले दस सालों में कांग्रेस की हालत बहुत बुरी हो गयी है। दिल्ली में कांग्रेस के हाथ खाली हैं न तो उनका कोई विधायक है ओर न ही सांसद। इस पर वो दिल्ली में सरकार बनाने का ख्वाब देख रही है। दिलचस्प बात यह है कि छह माह पूर्व कांग्रेस और आप ने एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा और भाजपा को भारी नुकसान पहुंचाया जिसकी वजह से भाजपा को 63 सीटों पर करारी मात मिली। आप का आरोप है कि कांग्रेस और भाजपा मिलकर जनता में बदनाम करने की साजिशें रच रहे हैं। वहीं कांग्रेस केजरीवाल को राष्ट्रद्रोही तक कहने से नहीं चूक रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता और नेता दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करा रहे हैं। दिल्ली में सीधी टक्कर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच दिख रही है। कांग्रेस चुनाव में वोअ कटवा पार्टी के रूप दिख रही है। कांग्रेस के मैदान में उतरने से भाजपा को फायदा होता दिख रहा है। केजरीवाल ने तो यहां तक कह दिया है कि कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित के चुनाव के लिये फंडिंग भाजपा कर रही है। इस बात को लेकर संदीप दीक्षित ने मान हानि का मुकदमा करने की धमकी भी दी है। कांग्रेस ने भी केजरीवाल की नारी सम्मान योजना के मुकाबले प्यारी बहना योजना के तहत 2500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषण की है।
आप का आरोप भाजपा फर्जी वोटर लिस्ट बनवा रही है
पिछले माह से ही दिल्ली में सियासी पारा गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सोशल मीडिया और विधानसभाओं में एड़ी चोटी का दम लगा रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा दिल्ली फतेह करने के लिये साम दाम दण्ड भेद सभी हथकंडे अपना रही है। इसके पीछे कारण यह है कि भाजपा का संगठन काफी मजबूत है साथ ही आर्थिक रूप से भी वो सबसे मजबूत पार्टी है।

Rahul Gandhi & Arvind kejriwal are targeted PM Modi on Chandigarh Mayor Election
In Delhi Assembbly elections BJP and Congress targeting Delhi Govt. on many issues.

केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि दिल्ली में चुनाव अधिकारियों के साथ मिलकर आप समर्थक वोटरों के नाम कटवाये जा रहे हैं। ईस्ट दिल्ली के शाहदरा में हजारों की संख्या आप समर्थक वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने के चुनाव कार्यालय में लिखित अप्लीकेशन जमा करवायी गयी हैं। वहीं भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोगों के फर्जी वोट बनवा कर दिल्ली में सरकार चला रही है। इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी, मंत्री सौरभ भरद्वाज और सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयुक्तों मिल कर भाजपा की मनमानी और आचार संहिता उल्लंघन की अपनी शिकायतें दर्ज करायी हैं।
भाजपा और आप के बीच होगा मुकाबला
देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी पीएम बनने में सफल रहे हैं ये बात और है कि इस उन्हें नितीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले सालों तक मोदी शाह ने जिस तरह मनमानी की अब उसकी छूट नहीं मिल रही है। लोकसभा मे जिस तरह की मनमानी पिछले दस सालों में उन्होंकी की अब उनकी मनमानी नहीं चल पा रही है। इस बार विपक्ष काफी मजबूती से सरकार को कड़ी टक्कर दे रहा है। छह माह में केन्द्र सरकार एक भी बिल पास कराने में सफल नहीं हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा पीएम मोदी के भरोसे चुनाव लड़ रही है। जब भी कोई बहस होती तो हर बात को पीएम मोदी पर छोड़ दिया जाता है। यहां तक कि केजरीवाल के आगे कौन मुकाबला करेगा इस बात का जवाब भाजपा नहीं दे पा रही है। सीएम फेस पर भी भाजपा ठोस जवाब देने के बजाये इधर उधर की बातें की जा रही हैं। जनता भी आप सरकार के साथ खड़ी दिख रही ​है। आप नेता अपने भाषणों में साफ कह रहे हैं कि भाजपा को वोट दिया तो दिल्ली में मिल रही सुविधाएं फ्री पानी बिजली और बस की सुविधाएं खत्म कर दी जायेंगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने नारी सम्मान योजना और संजीवनी योजना की घोषणा की है सरकार का कहना है कि अगर उनकी सरकार फिर से बनी तो इन योजना के जरिये महिलाओं के 2100 रुपये प्रति माह और 60 साल से अधिक के लोगों का बीमार होने पर पूरा इलाज सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों सरकार करायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here