नयी दिल्ली। झारखंड के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूर्व
राष्ट्रपति प्रणब मुखजी्र ने चैंपियन आफ चेंज अवार्ड से सोमवार को
सम्मानित किया है। यह अवार्ड उन्हें झारखंड बरहैत और डुमका विधानसभा में
उत्कृष्ट कार्य करने के लिये दिया गया है।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में यह
कहा कि हेमंत सोरेन 2009 में डुमका विधानसभा सीट से विधायक बने थे। 2014
में वो चुनाव हार गये थे। इसके बावजूद उन्होंने अपने क्षेत्र का विकास
करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने बरहेत और डुमका में जनता के
हितों का ध्यान रखते हुए अपने प्रयास जारी किये। इसके बाद वो 2014 में एक
बार फिर डुमका से चुनाव लड़ कर विधायक बने। बरहेत से सोरेन एक बार फिर से
चुनाव जीत चुके हैं।
सीएम हेमंत सोरेन इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को धन्यवाद
देते हुए सबका आभार प्रगट किया। साथ ही इस अवार्ड को अपने पिता शीबू
सोरेन को समर्पित किया है। इस मौके पर उन्होंने झारखंड की जनता को भी
धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वो प्रदेशवासियों की हर समस्या व हितों को
ध्यान में रखते हुए हरसंभव प्रयास करूंगा। उन्होंने मुझे प्रदेश का सीएम
बनाया इसका मैं एक बार फिर से आभार प्रगट करता हूं।







