Gold Price Today 2nd Dec: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। आज फिर सोने और चांदी की कीमतों गिरावट देखने को मिला है। कल के मुकाबले 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 189 रुपये कम हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी 2 दिसंबर के भाव इस प्रकार हैं…
यह भी पढ़ेंः योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में 677 रुपये का मिल रहा एलपीजी सिलेंडर
धातु | 2 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) | 1 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 47618 | 47807 | -189 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 47427 | 47616 | -189 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 43618 | 43791 | -173 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 35714 | 35855 | -141 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 27857 | 27967 | -110 |
Silver 999 | 60727 Rs/Kg | 62069 Rs/Kg | -1342Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।