Gold-Silver Price Today 4th june 2020: शादी के सीजन के बीच अनलॉक भारत में अब धीरे-धीरे सर्राफा बाजार में रौनक आने लगी है। आज 4 जून यानी गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 22 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का सोना सस्ता हुआ है। वहीं चांदी भी 655 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates के मुताबिक 3 जून 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे..
धातु | 3 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 3 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 | 46441 | 46845 | -404 |
Gold 995 | 46255 | 46657 | -402 |
Gold 916 | 42540 | 42910 | -370 |
Gold 750 | 34831 | 35134 | -303 |
Gold 585 | 27168 | 27404 | -236 |
Silver 999 | 47640 Rs/Kg | 48295 Rs/Kg | -655 Rs/Kg |
यह भी पढ़ें: 250 किलो सोने की खान नीलामी के लिए तैयार, सर्वेक्षण का काम पूरा
आज सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत में 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही सोना 46441 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी में 655 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बाद अब 47640 रुपये पर आ गई है। 23 कैरेट सोना यानी गोल्ड 995 में 402 रुपये की नरमी देखी जा रही है। इसके साथ ही अब 23 कैरेट सोने की कीमत 46255 रुपये पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 370 रुपये घटकर 42540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इसमें जीएसटी नहीं लगा है।
यह भी पढ़ें: जनधन खातों में 5 जून से आएंगे 500-500 रुपये, पैसा निकालने का ये है नियम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।