Gold-Silver Price Today 6th July 2020:  सावन के पहले सोमवार को सोने के रेट में गिरावट आई है, जबकि चांदी थोड़ी महंगी हुई है। सोमवार सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 74 रुपये  प्रति 10 ग्राम सस्ता होने के बाद आज 48283 रुपये पर खुला। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव 73 रुपये घटकर 48090 रुपये पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम अब 44227 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 36212 रुपये पर आ गया है।

यह भी पढ़ें: आज से खरीदें सस्ता सोना, इस रेट पर बेच रही मोदी सरकार, जानें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से जुड़ी 10 बड़ी बातें

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)  सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है।  IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। ibjarates के मुताबिक 3 जुलाई 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे…

धातु 6 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 3 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48283 48357 -74
Gold 995 (23 कैरेट) 48090 48163 -73
Gold 916 (22 कैरेट) 44227 44295 -68
Gold 750 (18 कैरेट) 36212 36268 -56
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28246 28289 -43
Silver 999 48803 48594 209

यह भी पढ़ें: तीन दिन में सोना 532 रुपये हुआ सस्ता, 53000 रुपये तक पहुंच सकती है 10 ग्राम की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here