शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ने लगी। इस हफ्ते सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 1015 रुपये तक गिर गया। वहीं, चांदी 1352 रुपये सस्ती हुई। अगर अप्रैल की बात करें तो मार्च की तुलना में सोना 2601 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है, जबकि चांदी के रेट में 4938 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है।
इस हफ्ते ऐसी रही सोने-चांदी की चाल
तारीख | सोने का सुबह का भाव रुपये प्रति 10 ग्राम | सोने का शाम का भाव रुपये प्रति 10 ग्राम | चांदी का सुबह का भाव रुपये प्रति किलोग्राम |
चांदी का शाम का भाव रुपये प्रति किलोग्राम |
30 अप्रैल 2021 | 46743 | 46791 | 68350 | 67800 |
29 अप्रैल 2021 | 47027 | 46930 | 68567 | 68460 |
28 अप्रैल 2021 | 46950 | 46859 | 67846 | 67700 |
27 अप्रैल 2021 | 47353 | 47383 | 68565 | 68853 |
26 अप्रैल 2021 | 47401 | 47351 | 68383 | 68425 |
23 अप्रैल 2021 | 47615 | 47806 | 69075 | 69152 |
31 मार्च 2021 | 44228 | 44190 | 62727 | 62862 |
31 दिसंबर 2020 | 50123 | 50202 | 67282 | 67383 |
7 अगस्त 2020 | 56254 | 56126 | 76008 | 75013 |
स्रोत: IBJA
यह भी पढ़ें: घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज सस्ता हुआ या महंगा, देखें 1 मई का रेट
बता दें इस साल अब तक सोना 3411 रुपये तक सस्ता हो चुका है। इसके उलट चांदी 417 रुपये महंगी हुई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव पिछले साल के ऑल टाइम हाई से 9463 रुपये तक गिर चुका है। वहीं पिछले साल के अपने उच्च भाव से चांदी 8208 रुपये तक गिर चुकी है।इस साल गोल्ड की पिछले 30 साल में सबसे खराब शुरुआत हुई। जनवरी से ही सोने के रेट में गिरावट का दौर शुरू हुआ।