india china border latest news today: लद्दाख सीमा पर क्या चल रहा, यहां जानिए हर अपडेट – इन चार जगहों पर आमने-सामने हैं भारत-चीन सैनिक


Wed, 17 Jun 2020 08:22:04 (IST)

इस बीच कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने पीएम मोदी से बात की है, लाइन ऑफ ऐक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत और चीन के बीच जारी तनाव को लेकर भी चर्चा की।

Wed, 17 Jun 2020 08:14:29 (IST)

लद्दाख बॉर्डर: भारत-चीन विवाद की जड़ समझाने वाला इंटरव्यू

Wed, 17 Jun 2020 08:13:40 (IST)

लद्दाख बॉर्डर पर आखिर चल क्या रहा था। कब क्या हुआ, जानिए….

Wed, 17 Jun 2020 08:13:35 (IST)

भारत चीन तनाव में कब क्या हुआ, देखिए

Wed, 17 Jun 2020 07:58:46 (IST)

भारतीय सैनिकों की कार्रवाई की वजह से दोनों ही पक्षों के बीच गंभीर शारीरिक संघर्ष हुआ। चीन ने भारतीय पक्ष से इस पर आपत्ति जताई है। हमने भारत से अनुरोध किया है कि वह अपने सैनिकों पर सीमा को पार करने पर कड़ाई से नियंत्रण रखे या एकतरफा कार्रवाई करने से बचे जो सीमा की स्थिति को और ज्‍यादा जटिल बना सकता है।

– चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ ल‍िजिन

Wed, 17 Jun 2020 07:48:29 (IST)

चीन को सबक सिखाने के लिए पूरी है ताकत

Wed, 17 Jun 2020 07:43:01 (IST)

चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर रॉड से बोला हमला

Wed, 17 Jun 2020 07:40:36 (IST)

चीन के खिलाफ देश में जबर्दस्त गुस्सा

Wed, 17 Jun 2020 07:38:19 (IST)

शहीद संतोष बाबू के पिता बोले, मुझे बेटे पर गर्व

Wed, 17 Jun 2020 07:36:30 (IST)

लद्दाख सीमा पर आखिर हुआ क्या

पूर्वी लद्दाख की गलवान वैली में सोमवार रात चीन और भारत की सेनाओं के बीच खूनी झड़प हुई। इसमें भारतीय सेना के एक कर्नल समेत 20 जवान शहीद हो गए। 20 गंभीर रूप से घायल हैं। सूत्रों का कहना है कि करीब एक बटैलियन के बीच यह खूनी झड़प हुई यानी करीब 600-700 सैनिक। रात के वक्त हुई झड़प में कई सैनिकों के गहरे नाले में गिरने की भी बात कही जा रही है। दोनों तरफ के काफी सैनिक बुरी तरह जख्मी हैं। चीन के भी पांच सैनिक मारे गए हैं। उसके 43 सैनिक हताहत हुए। एलएसी पर 45 साल बाद शहादत हुई है। इससे पहले 1975 में अरुणाचल प्रदेश में चार भारतीय सैनिक शहीद हुए थे, जब चीन के सैनिकों ने घात लगातार हमला किया था।

Wed, 17 Jun 2020 07:35:31 (IST)

भारत ने कहा, झड़प के लिए चीन जिम्मेदार

पूर्वी लद्दाख में झड़प के बाद चीन ने भारत को सीमा पार नहीं करने की चेतावनी दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने सोमवार को दो बार एलएसी पार की। चीनी सैनिकों को भड़काते हुए उन पर हमला किया, जिसके बाद दोनों सेनाओं के बीच गंभीर टकराव हुआ। चीन ने तीन भारतीय सैनिकों के मारे जाने का जिक्र किया, लेकिन अपने नुकसान पर कुछ नहीं कहा। बाद में चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने स्वीकार किया कि चीन के पांच सैनिक मारे गए हैं। अखबार के संपादक ने ट्वीट किया कि चीनी पक्ष को भी जान का नुकसान पहुंचा है।

Wed, 17 Jun 2020 07:35:06 (IST)

सुबह चीन से बात करने गए थे शहीद कर्नल

हिंसक झड़प में 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू वीरगति को प्राप्त हुए। वह आंध्र प्रदेश के सूर्यापेट के रहने वाले थे। संतोष ने 2 दिसंबर 2019 को ही कमान संभाली थी। अब उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके पिता फिजिकल एजुकेशन टीचर हैं। शहीद कर्नल संतोष बाबू हैदराबाद के सैनिक स्कूल से एनडीए के लिए चुने गए थे।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here