ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद भारतीय फैन्स की नजरें अब आईपीएल 2021 पर हैं, जिसका आयोजन भारत में ही होने वाला है। आईपीएल शुरू होने से पहले बीसीसीआई मिनी ऑक्शन का आयोजन करेगी, जो फरवरी में होने की उम्मीद है। आज 20 जनवरी को इस ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सहित सभी आठ फ्रेंचाइजी अपने रिटेन व रिलीज करने वाले खिलाड़ियों का ऐलान कर रही हैं।

LIVE UPDATES-

07:15 PM: यहां देखें कोलकाता नाइट राइडर्स के रिटेन खिलाड़ियों के लिस्ट।

07:10 PM: राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में श्रीलंका के महान क्रिकेटर कुमार संगकारा को जोड़ते हुए उन्हें टीम का डायरेक्टर बनाया है।

07:05 PM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया है रिटेन।

07:01 PM: मुंबई इंडियंस ने इन 18 खिलाड़ियों को IPL 2021 के लिए किया है रिटेन।

06:55 PM: मुंबई इंडियंस ने भी अपने अनुभवी खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को रिलीज कर दिया है। लसिथ मलिंगा ने आईपीएल 2020 सीजन के दौरान निजी कारणों की वजह से सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। मलिंगा का प्रदर्शन भी हाल फिलहाल उतना अच्छा नहीं था।

06:50 PM: सनराइजर्स हैदराबाद ने इन खिलाड़ियाें को किया रिटेन।

06:45 PM: किंग्स इलेवन पंजाब ने इस 16 खिलाड़ियों को किया रिटेन।

06:40 PM: सनराइजर्स हैदराबाद ने इस साल आईपीएल शुरू होने से पहले बिली स्टेनलेके, फेबियन एलेन, संजय यादव, बी संदीप, पृथ्वी राज को रिलीज कर दिया है।

06:35 PM: दिल्ली कैपिटल्स ने इस साल कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय, मोहित शर्मा और तुषार देशपांडे को रिलीज कर दिया है।

06:22 PM: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 के पीयूष चावला, केदार जाधव, मुरली विजय, हरभजन सिंह, माेनू कुमार सिंह और शेन वॉटसन को रिलीज कर दिया है। 

06:15 PM: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 के लिए संजू सैमसन को टीम को नया कप्तान बनाया है।

05:50 PM: IPL 2021 के लिए अगले महीने वाले मिनी ऑक्‍शन से पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अपने स्‍टार कप्‍तान ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया है।

05:40 PM: ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, किंग्स इलेवन पंजाब ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को इस साल के लिए रिलीज कर दिया है। मैक्सवेल का पिछले साल आईपीएल में प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

05:20 PM: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिटेन किए गए क्रिकेटर्स के नाम का किया ऐलान।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here