Mahendra Singh Dhoni Retirement News Update: मैं पल दो पल का शायर हूँ.. पल दो पल मेरी कहानी है ….


नई दिल्ली
हिंदुस्तान की टीम को विश्व के तीनों बड़े खिताब जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान Mahendra Singh Dhoni Retirement ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट (MS Dhoni Last Instagram Post) कर संन्यास लेने की घोषणा की। वीडियो में धोनी के अब तक के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की तस्वीरें हैं और इसके बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ फिल्म ‘कभी कभी’ का ये गाना मशहूर गायक मुकेश की आवाज में है। 4 मिनट और 7 सेकेंड के वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Retirement) ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

धोनी ने शेयर किया वीडियो
धोनी ने जो वीडियो शेयर की है उसमें बहुत तस्वीरें हैं। धोनी ने जब अपना करियर शुरू किया था तब उनके लंबे बाल थे उनका ये स्टाइल काफी पसंद किया था। उनको देखकर देश के न जाने कितने युवक लंबे बाल रखने लगे थे। धोनी ने शुरूआत इन्हीं तस्वीरों से की और फिर विश्वकप 2011 के दौरान की काफी तस्वीर लगाईं। धोनी ने युवराज के साथ भी तस्वीर लगाई।

क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया
अपनी कप्तानी और ‘फिनिशिंग’ के हुनर से महानतम क्रिकेटरों में शुमार दो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा (MS Dhoni Announces Retirement) कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम तक ले जाने की कला के साथ भारतीय क्रिकेट के इतिहास के कई सुनहरे अध्याय लिखने वाले 39 वर्ष के धोनी के इस फैसले के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया।


धोनी का मैसेज
धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।’ धोनी ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन वह मौन थे। अब जब आईपीएल के लिए वह चेन्नै कैंप में शामिल होने पहुंचे तो उन्होंने अपने फैसले का ऐलान कर दिया।

ms dhoni





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here