पंजाब के नए कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरू हो गया है। सबसे पहले कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा और फिर मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ले ही है। कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को राज्य से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक पंजाब कैबिनेट में कैप्टन अमरिंदर सरकार के 8 चेहरे एक बार फिर मंत्री बन सकते हैं। वहीं, कैबिनेट में 7 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। वहीं, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और डिप्टी CM के तौर पर सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी पहले ही शपथ ले चुके हैं।
चरणजीत सिंह चन्नी नीत पंजाब सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ घंटे पहले राज्य के कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखकर मांग की कि ‘दागी’ पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। इन नेताओं का कहना था कि मंत्री पद उनकी (राणा गुरजीत) जगह साफ छवि वाले दलित नेता को दिया जाना चाहिए। इस पत्र की प्रति मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी भेजी गई थी।
Punjab Cabinet Epansion Live Updates:
– कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा और मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली है।
– शपथ ग्रहण से ठीक पहले राजभवन पहुंचे कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा ‘मैंने पहले ही बोल दिया था कि मैं मोदी सरकार के तीन काले कानूनों के खिलाफ इस्तीफा दे चुका हूं और मैंने स्पष्ट कर दिया था कि मैं राज्य मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होऊंगा।’
– कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ राजभवन पहुंच चुके हैं।
पंजाब: कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने चंडीगढ़ के राजभवन पहुंचे। pic.twitter.com/iLTSdufxQq
– सिद्धू को भेजे पत्र में इन नेताओं ने कहा है कि राणा गुरजीत सिंह ”दोआबा के भ्रष्ट एवं दागी नेता हैं” तथा उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
– सूत्रों ने बताया कि पंजाब मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है जबकि पांच मंत्री जो अमरिंदर सिंह नीत सरकार का हिस्सा थे, उन्हें संभवत: हटा दिया जाएगा।
– रगट सिंह, राज कुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, कुलजीत नागरा और राणा गुरजीत सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।