#Tamilnadu BJP Leader# TN police arrest BJP Leader# Pocso Act#Haryana BJP Prez.# FIR against MOHAN LAL Badoli# Singer Rocky mittal# Haryana govt.# Himachal Police#Congress
आजकल भाजपा के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। लगातार पार्टी नेताओं पर बलात्कार के आरोपी बनते जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है जिन दो प्रदेशों में भाजपा के नेताओं पर लगे हैं। तमिलनाडु में प्रदेश स्तर के नेता पर अन्नामलाई विश्वविद्यालय की नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। भाजपा लगातार दक्षिण भारत में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक उसे पार्टी का आधार बढ़ता नहीं दिख रहा है। इसी क्रम में हरियाणा के भाजपा अघ्यक्ष मोहन लाल बडाली और जय नारायण उर्फ रॉकी मित्तल समेत कई लोगों के खिलाफ दो महिलाओं रेप करने का आरोप लगाया गया है। हिमाचल के कसौली जिले में पुलिस ने नामजद मामला भी दर्ज कर लिया है।
भाजपा और हरियाणा सरकार की संदिग्ध चुप्पी
खास बात यह है कि इस मामले में न तो भाजपा ने कोई प्रतिक्रिया जतायी है और न ही हरियाणा सरकार की ओर से इस मामले उजागर होने से भाजपा की परेशानी बढ़ती दिख रही हैं। इस मामले के उजागर होने के दुष्परिणाम दिल्ली विधानसभा के चुनाव में देखे जा सकते हैं। दिल्ली में पिछले 26 सालों से भाजपा सत्ता के लिये लालायित है। इस बार मोदी शाह दिल्ली फतेह करने के लिये हर वो हथकंडा अपनाने को तैयार है। हैरानी वाली बात यह है कि रेप के आरोप हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और भाजपा के करीबी सिंगर जय भगवान उर्फ रॉकी मित्तल पर लगे हैं। बडोली के तार न केवल संघ से जुड़े हैं बल्कि मोदी शाह के भी खास हैं। मोदी जी कि सिफारिश पर मोहन लाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। ऐसे में हरियाणा के दिग्गज और वरिष्ठ नेता रामविलास शर्मा की भी अनदेखी की गयी। ऐसे ही मित्तल के बारे में कहा जाता है कि वो पीएम मोदी और नड्डा के भी करीबी बताये जाते हैं। ऐसे में भाजपा की चुप्पी एक अलग ही बात का इशारा कर रही है। मोहन लाल बडोली का दिल्ली चुनाव में अहम् रोल बताया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और आप को भाजपा पर निशाना साधने का बैठे बिठाए मौका मिल गया है।
डेढ साल बाद कसौली में रेप का मामला दर्ज हुआ
मालूम हो कि यह मामला 7 जुलाई 2023 का बताया जाता है। पुलिस की जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली 26 वर्षीया मॉडल व उसकी सहेली के साथ साजिश के तहत उन्हें हिमाचल के कसौली स्थित सरकारी शानदार होटल प्रिंस रोज में शाम 7 बजे से 9 बजे तक रेप किया गया। इस दौरान आरोपियों ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाये। यह भी बताया कि ये दोनों लड़कियों को नौकरी दिलवाने के नाम पर उन्हें पंचकुला बुलाया गया और बाद में अमित कुमार उन्हें बडोली और मित्तल से मिलवाने कसौली के सरकारी होटल ले जाया गया। जहां पर उनके साथ दोनों नेताओं ने लड़कियों के साथ जबरन रेप किया और उनके आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया। यह भी जानकारी हुई है कि लड़कियों को वारदात के बाद धमकाया गया कि रेप की शिकायत करने की दशा उनका बुरा हाल कर दिया जायेगा। यह भी साफ था कि हरियाणा में भाजपा की सरकार है। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि इसमे कोई राजनीतिक साजिश हो सकती है। चूंकि केस हिमाचल के कसौली थाने दर्ज कराया गया है। लगभग डेढ़ साल बाद रेप का मामला दर्ज कराने की बात भी शक पैदा कर रही है। यह मामला हनी ट्रैप का मामला भी हो सकता है। भाजपा के लिये सबसे बुरी बात तो यह है कि हिमाचल मे कांग्रेस की सरकार है। अगर ऐसा न होता तो पुलिस में मामला दर्ज ही नहीं होता। सारा मामला रफा दफा करवा दिया जाता।
तमिलनाडु में बीजेपी नेता पॉक्सो ऐक्ट में गिरफ्तार
13 जनवरी को मदुरै पुलिस ने भाजपा के इकोनॉमी विंग के प्रदेश नेता एमएस शाह को नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। लड़की के पिता की शिकायत पर मदुरै पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए एमएस शाह को पॉक्सो ऐक्ट में घर से अरैस्ट कर लिया। शिकायत के अनुसार शाह नाबालिग लड़की को दो पहिया वाहन दिलाने का लालच दे कर लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था। लड़की की मां इस बात को जानती थी अपने पति को मामले की जानकारी दी। पति ने सिटी आल वूमेन सिटी पोलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी थी।
कई और बीजेपी नेताओं पर भी रेप के आरोप
यह देखा गया है कि जब भी कोई रेप और बलात्कार के आरोपी पकड़े जाते हैं तो उनका संबंध भाजपा से ही निकलता है। यूपी के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर भी दलित युवती के साथ सालों रेप और हत्या करने का मामला सामने आया तो भाजपा और सरकार ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। मामला जब सीबीआई में पहुंचा तब जा कर उसकी गिरफ्तारी हो सकी। इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर के मदिर में नाबालिग गुड़िया गैंग रेप और नृशंस हत्याकांड के आरोपियों के बचाव में भाजपाइयों ने मोर्चा निकाला था। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण पर दिल्ली पुलिस ने शारीरिक और मानसिक दोहन का मामला दर्ज कराया गया लेकिन आजतक उस पर कोई पुलिसिया ऐक्शन नहीं लिया गया है। जमानत पर ऐश की जिंदगी जी रहा है। बिलकीस बानों सामूहिक रेप व मर्डर केस में भी भाजपा के नेता शामिल थे। उनकी रिहाई के लिये गुजरात सरकार और केन्द्र सरकार ने कोर्ट में आवेदन किया था। ऐसे न जाने कितने किस्से हैं जहां भाजपा दुर्दांत अपराधियों के बचाव में खड़ी दिखती है। 2023 में यूपी के बीएचयू में बीटेक की छात्रा को भाजपा आईटी सेल के तीन नेताओं ने बंदूक के बल पर सामूहिक बलात्कार कर वीडियो बनाते हुए धमकाया कि अगर पुलिस में मामला गया तो वीडियो नेट पर वायरल कर दिया जायेगा। आज के समय में तीनों आरोपियों को बेल मिल चुकी है।
Home Breaking News Rape cases filed against BJP Leaders-आखिर बलात्कारियों के आरोप भाजपाइयों पर क्यों?