हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक गाना इन दिनों दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है. गानें में सपना शानदार डांस करती नजर आ रही हैं.

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने यूट्यूब पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं. डांसिंग क्वीन सपना का एक गाना लॉकडाउन के बीच खूब चर्चा में है. गाने में अपने जबरदस्त डांस से सपना चौधरी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. सपना चौधरी के हरियाणवी सॉन्ग ‘मेरा के नापेगा भरतार’ को यूट्यू पर 80 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. फैन्स कमेंट कर गाने में डांसिंग क्वीन के लुक और डांस की तारीफ कर रहे हैं. सपना गाने में पीले रंग के सलवार सूट में नजर आ रही हैं. हरियाणवी सॉन्ग ‘मेरा के नापेगा भरतार’ गाने को देव कुमार देवा और कविता शोभू ने गाया है. गाने के बोल विनोद मोखेरिया ने लिखे हैं.

‘मेरा के नापेगा भरतार’ गाने पर सपना के शानदार स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. सपना के लाइव स्टेज परफॉर्मेंस को काफी बड़ी संख्या में लोग देखते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ लोग उनके डांस का वीडियो अपने मोबाइल फोन में बनाते नजर आ रहे हैं.


सपना अपने देसी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं और इस वीडियो में भी उनका वही अंदाज देखने को मिल रहा है. सपना की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में लाइव स्टेज परफॉर्मेंस के लिए बुलाया जाता है.

बता दें कि सपना चौधरी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ कंटेस्टेंट भी रह चुकीं हैं. इस दौरान उन्हें दर्शकों का बेहद प्यार मिला था. ये पहला मौका नहीं है जब उनके किसी गाने ने यूट्यूब पर इतनी धूम मचाई हो. सपना सोशल मीडिया के जरिए भी फैन्स के साथ कनेक्ट रहती हैं.

ये भी पढ़ें:

फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ को लेकर बिग बी का बयान, कहा- ‘बाहुबली 2’ की कमाई को पछाड़ देगी

संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के पिता का 86 साल की उम्र में निधन, पार्किंसन और एल्जाइमर से थे पीड़ित



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here